देवास : आक्रोशित किसानों ने किया हाईवे पर चक्का जाम

A+A-
Reset
google news

देवास- आक्रोशित किसानों ने किया हाईवे पर चक्का जाम मनाने आए पूर्व विधायक को वापस भेजा आश्वासन मानने से किया इंकार।

देवास : आक्रोशित किसानों ने किया हाईवे पर चक्का जाम

देवास इंडियामिक्स न्यूज़ समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए कई किसान 8 से 10 दिन पहले खरीदी केंद्रों पर पहुंचे थे। ये किसान अब भी कतार में ही लगे है लेकिन इनका नंबर नहीं आया है। इधर खरीदी का पोर्टल भी बंद होने से किसान चिंता में हैं। नाराज किसानों ने मंगलवार को आलरी व राजोदा में हंगाम कर दिया। राजोदा में नाराज किसानों के बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चौधरी भी पहुुंचे थे लेकिन नाराज किसानों ने उनके आश्वासन को मानने से इंकार कर दिया। किसानों ने कटाक्ष किया कि कोराना का संक्रमण केवल अफसरों को होगा, हम यहां भीड़ में भी रहकर भी बच जाएंंगे।


इधर मंगलवार को आलरी खरीदी केन्द्र पर खरीदी बंद होने से किसान आक्रोशित हो गए और नेशनल हाइवे जाम कर दिया, किसानों ने जय जवान जय किसान के नारे लगाए। किसानों की मांग थी की हमारी उपज को तौला जाए। किसानों के अनुसार दस से बारह दिन हो गए। हमारी उपज तौलने का नंबर नहीं आया। उपज तौलने के लिए वाहन किराए से लाए उसका किराया खरीदी केन्द्र पर खड़े रहने से प्रतिदिन बढ़ रहा। भूखे, प्यासे इतने दिनों से उपज तौलने का रास्ता देख रहे, अब उपज नहीं तुलने से परेशान हो गए। किसानों का कहना था की बारिश का मौसम आ गया, खरीफ फसल की बोवनी की तैयारी भी करना है, गेहूं बेचने के कारण सारा समय इसी में बेफिजूल जा रहा, सोयाबीन फसल बोवनी की तैयारी नहीं हो पा रही। हाइवे पर जाम कर रहे किसानों से प्रभारी तहसीलदार नाहिद अंजूम ने चर्चा कर किसानों की समस्याएं सुनी।

प्रभारी तहसीलदार ने बताया की सर्वर डाउन होने से गेहूं खरीदी की किसान तौल पर्ची नहीं बन रही थी, इसलिए खरीदी बंद थी, व्यवस्था कर दी गई है। शीघ्र ही फसल तुलाई प्रारंभ होगी। लगभग दो घंटे जाम रहा इसके बाद गेहूं तुलाई प्रारंभ हुई। इधर पाडल्या में सुचित्रा वेयर हाऊस पर पिछले दो दिनों से चने की खरीदी बंद है, खरीदी बंद होने का कारण गोडाउन में जगह नहीं होना बताया जा रहा, इस संबंध में प्रभारी तहसीलदार नाहिद अंजूम का कहना था की चने की खरीदी के लिए अन्यत्र व्यवस्था की जाएगी।


गेहूं नहीं तुलने से धरने पर बैठ गए किसान


बरोठा के समीप गांव सन्नौड़ में सेवा सहकारी संस्था के समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्र पर किसानों को गेहूं नहीं तुलने से केन्द्र पर भारतीय किसान संघ के बेनर तले किसान तीन दिन से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे है। किसानों ने बताया कि केन्द्र पर किसानों को 26 मई को टोकन बांटे गए थे। उसके बाद 1 जून को पोर्टल बंद कर दिया गया व 2 जून से केन्द्र पर किसानों के गेहूंं तुलवाई बंद कर दी गई। जिससे सन्नौड़, नारियाखेड़ा क्षेत्र के करीब 110 किसानों का करीब 12 हजार क्विंटल गेहूं नही तुला। किसान टोकन लेकर 12 दिनों से वाहनों में गेहूं भरकर तुलवाने के लिए खरीदी केन्द्र पर खड़े है पर पोर्टल बंद होने का हवाला देकर गेहूं नही तुलवाए जा रहे है। केन्द्र पर गेहूं लेकर खड़े किसानों को प्रतिदिन का वाहन किराया लग रहा है।

जिससें किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। किसानों ने 7 जून से केन्द्र पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया। धरना स्थल पर मंगलवार को भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या, जिलाध्यक्ष गोरधन पाटीदार, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, सर्वेष केलवा ने किसानों की मांग को लेकर संबोधित किया। भारतीय किसान संघ के बेनर तले सन्नौड़ में चल किसानों के धरना स्थल पर तीसरे दिन मंगलवार दोपहर को क्षेत्र के पुर्व विधायक मनोज चौधरी ने पहुंचकर धरने पर बैठे किसानों से चर्चा की गई। किसानों ने गेहूं नहीं तोलने के बारे में बताया, उसके बाद चौधरी ने किसानों को गेहूं तुलवाने का आश्वासन दिया,

Rating
5/5

 

इंडिया मिक्स मीडिया नेटवर्क २०१८ से अपने वेब पोर्टल (www.indiamix.in )  के माध्यम से अपने पाठको तक प्रदेश के साथ देश दुनिया की खबरे पहुंचा रहा है. आगे भी आपके विश्वास के साथ आपकी सेवा करते रहेंगे

Registration 

RNI : MPHIN/2021/79988

MSME : UDYAM-MP-37-0000684

मुकेश धभाई

संपादक, इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क संपर्क : +91-8989821010

©2018-2023 IndiaMIX Media Network. All Right Reserved. Designed and Developed by Mukesh Dhabhai

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00