INDIAMIX
Voice of Democracy

रतलाम : ABVP ने 100 फिट लम्बा जननायक बिरसा मुंडा का बनाया चित्र, 52 पंचायतो में हुए कार्यक्रम

जननायक बिरसा मुंडा की जयंती सोमवार को जिलेभर में मनाई गई, जनजातीय गौरव दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम, ABVP की रंगोली रही आकर्षण का केंद्र, 35 करोड़ की लागत से बनेगा एकलव्य विद्यालय

रतलाम : ABVP ने 100 फिट लम्बा जननायक बिरसा मुंडा का बनाया चित्र, 52 पंचायतो में हुए कार्यक्रम

रतलाम/इंडियामिक्स : जिलेभर में जननायक बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर “जनजातीय गौरव दिवस” को धूमधाम से मनाया गया। जिले की 52 पंचायतों व नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम किये गए। रतलाम शहर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा जनजातिय गौरव दिवस पर दो बत्ती मुख्य सड़क पर 100 फिट लम्बी रंगोली बनाई गई। परिषद के नगर मंत्री मंथन मुसले ने जानकारी देते हुए बताया की दोपहर दो बजे रंगोली बनाने का कार्यक्रम शुरू किया गया। लगभग 5 घण्टे में 100 फिट लम्बी भगवान बिरसा की रंगोली बनकर तैयार हुई। इस दौरान एबीवीपी के मालवा प्रान्त संगठन मंत्री नीलेश सोंलकी, जिला संगठन मंत्री गोविंदा शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री बिरसा मुंडा जयंती “जनजाति गौरव दिवस” के अवसर पर रतलाम जिले के बाजना विकासखंड के ग्राम चीरा खादन (ग्राम पंचायत देवली) में बनने वाले 35 करोड़ की लागत वाले एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन निर्माण का भोपाल से वर्चुअल शिलान्यास किया गया। इस दौरान आदिवासी ग्राम में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, ट्राइबल विभाग के अधिकारी, जनजाति बंधुगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.