21 C
Ratlām

रतलाम : अनलॉक के बाद रविवार ने की यादे ताज़ा, शहर में रहा सम्पूर्ण लॉकडाउन

शहर में चौराहों पर पुलिस मुस्तेदी के साथ नज़र आयी वहीं सड़को पर इक्का दुक्का वाहन चालक नज़र आये, सुनसान रही सड़के व बाज़ार

रतलाम : अनलॉक के बाद रविवार ने की यादे ताज़ा, शहर में रहा सम्पूर्ण लॉकडाउन
रतलाम : अनलॉक के बाद रविवार ने की यादे ताज़ा, शहर में रहा सम्पूर्ण लॉकडाउन 3

रतलाम इंडियामिक्स न्यूज़ म.प्र. शासन के निर्देशों के बाद कल रतलाम जिला प्रशासन के रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन के आदेशों के बाद शहर के मुख्य बाजार व सड़के सुनी रही।

लम्बे लॉक डाउन के बाद अनलॉक होने के बाद से शहर व जिले में जनसामान्य का आवागमन पहले की तरह सामान्य सा हो गया था, जिस पर इस रविवार विराम लग गया। लगातार बढ़ रहे कोविड केस को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार को सम्पूर्ण लोकडाउन के आदेश जारी किए। रविवार को लगे इस सम्पूर्ण लॉक डाउन ने कुछ दिनों पहले गुजरे लॉक डाउन के पुराने दिनों की यादों को ताजा कर दिया।

वहीं शहर में चौराहों पर पुलिस मुस्तेदी के साथ नज़र आयी तथा सड़को पर इक्का दुक्का वाहन चालक नज़र आये। पुलिस ने बाहर घूम रहे लोगो को रोका व कारण भी पूछा, साथ ही जो बिना कारण घूमते नज़र आये उन पर चालानी कार्रवाई भी की गयी।

रतलाम : अनलॉक के बाद रविवार ने की यादे ताज़ा, शहर में रहा सम्पूर्ण लॉकडाउन

जिला प्रशासन की टीम भी लगातार वाचिंग पर रही। साथ ही अधिकारियों ने मुख्य बाज़ारो के साथ-साथ बनाए गए कंटेंमेंट क्षेत्रो का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण पर निकली प्रशासन की टीम ने घर के बाहर घूम रहे लोगो को घरो में रहने की हिदायत दी।


शहर के मुख्य बाज़ार, धार्मिक स्थल तथा पर्यटक स्थलों पर भी वीरानी रही। रविवार होने से शहर के लोगो ने भी लॉक डाउन का कहीं हद तक पालन किया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news