30.7 C
Ratlām

रतलाम : विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

मंत्री जगदीश देवड़ा ने जावरा में किया पौधरोपण, विद्यार्थी परिषद का संजीवनी अभियान सगुरु, तरु संकल्प अभियान में कोरोना को मात देने वालो से शहर के युवा करवाएंगे वृक्षारोपण, नमो ग्रुप व आदि संस्थाओं ने पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस रतलाम में मनाया गया आज

रतलाम : विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
Tree Plantation In Ratlam Collectorate.

रतलाम/इंडियामिक्स : आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में सभी ने मनाया। इसी कड़ी में रतलाम शहर व जिलेभर में भी शासकीय दफ्तरों व सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनों ने पौधा रोपण कर इस दिन को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस तारतम्य में आज कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने पौधारोपण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन, सुश्री श्री मनीषा वास्कले, सुश्री कृतिका भीमावद, उपसंचालक उद्यानिकी श्री पी.एस. कनेल, कार्यालय अधीक्षक श्री रमाकांत उपाध्याय ने भी पौधारोपण किया।

रतलाम : विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
Tree Plantation In SP office With ABVP volunteers

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा भी संजीवनी अभियान की शुरुआत की गयी जिसमे कार्यकताओ द्वारा टिकाकरण केंद्रों पर जा कर टिका लगवाने वालो को एक पौधा भेंट किया जाएगा यह अभियान पूरे प्रान्त में आज से शुरू होगा। साथ ही अभियान का शुभारंभ एसपी कार्यालय में एसपी गौरव तिवारी के साथ मिल कर पौधा रोपण कर किया गया। इस अवसर पर संगठन मंत्री गोविंदा शर्मा, विभाग सह संयोजक शुभम चौहान, जिला संयोजक कृष्णा डिंडोर, सह संयोजक अनुज पोरवाल, प्रान्त महामंत्री सुरभि रावल, शुभम कुमावत आदि उपस्थित थे।

रतलाम : विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
Tree Plantation By BJP Leaders, Minister’s & MLA in JAORA

जिले के जावरा में जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित प्रदेश के वित्त मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद सुधीर गुप्ता, श्री अनिल फिरोजिया, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा द्वारा पौधारोपण किया गया।

रतलाम : विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
Plantation Done By “तरु प्रतिज्ञा” Team.

रतलाम शहर के समाजसेवी युवाओं द्वारा “तरु प्रतिज्ञा” अभियान की शुरुआत आज से की गयी। जिसमे लक्ष्य रखा गया की कोरोना से ठीक हुए लोगो से वृक्षारोपण करवाया जाएगा। तरु प्रतिज्ञा अभियान के शुरुआत के दिन में ही आज 16 पौधे लगाए गये। अभियान के भानु प्रताप ने बताया की निरन्तर हम लोगो को लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से पर्यावरण के लिए जागरूक कर रहे हैं। डिजिटल एनिमेशन में पोस्ट बनाई जा कर शेयर की जा रही है। आज पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में भानु के साथ अंशुमन सोनी, लोकेश, जितेंद्र, अर्पण आदि शामिल है।

रतलाम : विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
NAMO GROUP also done the plantation.

जिले के नमो ग्रुप फाउंडेशन द्वारा भी पौधरोपण किया गया। फाउंडेशन के अशोक गुर्जर ने बताया की लॉक डाउन में कोरोना से लड़ रहे प्रशासन की लगातार सेवा हमारे द्वारा की जा रही है। पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हो इस हेतु वृक्षारोपण भी आज किया गया। इस अवसर पर कमलेश जोशी, विनोद चौहान, रवि प्रजापत, मुकेश परमार आदि उपस्थित थे।

रतलाम : विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न संस्थाओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
Tree Plantation in grain market.

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य अनाज मंडी प्रांगण महू रोड में मंडी सचिव सत्यनारायण गोयल,पूर्व मंडी डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह भाटी,सब्जी मंडी प्रभारी राजेन्द्र व्यास,मुकेश त्रिवेदी,मनीष जी,भूपेन्द्र सिंह राठौर सहित मंडी कर्मचारीगण की उपस्थिति में पीपल,नीम,आम के साथ अन्य पौधो का पौधारोपण किया गया,साथ ही मंडी सचिव सत्यनारायण गोयल द्वारा उपस्तिथ जनों को अपने पौत्र अभिजित गोयल के जन्मदिन होने पर एक,एक पौधा भेट करते हुए पर्यावरण बचाने एवं संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news