18.6 C
Ratlām

रतलाम : आपके वार्ड का कौन होगा उम्मीदवार ?, नगरीय चुनावो की आरक्षण प्रक्रिया हुई पूरी

नगर के 49 वार्डो के लिए आज सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रक्रिया में सभी वार्डो को ले कर आरक्षण की स्थिति अब स्पष्ट हो गयी है।

रतलाम : आपके वार्ड का कौन होगा उम्मीदवार ?, नगरीय चुनावो की आरक्षण प्रक्रिया हुई पूरी

रतलाम / इंडियामिक्स न्यूज़ नगर निगम के आने वाले शहरी व नगरीय निकाय चुनावों को लेकर लम्बे समय से अटकी आरक्षण की प्रक्रिया को आज सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मति रुचिका चौहान द्वारा पूरा किया गया। नगर के 49 वार्डो के लिए आज सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रक्रिया में सभी वार्डो को ले कर आरक्षण की स्थिति अब स्पष्ट हो गयी है। ओबीसी महिला, ओबीसी पुरुष, सामान्य पुरुष, सामान्य महिला, एससीएसटी पुरुष, एससीएसटी महिला सहित सर्वहारा वर्ग को आरक्षण दिया गया है।

 प्रक्रिया के दौरान नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, विष्णु त्रिपाठी,कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष महीप मिश्रा के साथ ही जिले के अधिकारी उपस्थित थे।

जाने कहाँ किसे दी वरियता :-

एससी पुरुषवार्ड क्रमांक 31 व 32
एससी महिलावार्ड क्रमांक 1, 2, 21
एसटी महिलावार्ड क्रमांक 10
एसटी पुरुषवार्ड क्रमांक 17
ओबीसी पुरुषवार्ड क्रमांक 5, 24, 42, 16, 3, 35
ओबीसी महिलावार्ड क्रमांक 47, 11, 43, 9, 18, 8
सामान्य पुरुषवार्ड क्रमांक 6, 13, 15, 19, 22, 29, 34, 36, 37, 41, 44, 46, 48, 49
सामान्य महिलावार्ड क्रमांक 20, 40, 26, 39, 30, 28, 12, 33, 45, 4, 7, 23, 27, 25, 14
Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news