शहर की एक बेसहारा विधवा महिला के खाते से 27 लाख रुपए निकालने वाले दो बदमाशों को जिला कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

देवास इंडियामिक्स न्यूज़ ऊपर वाले के घर में देर है पर अंधेर नहीं जी हां भारत की न्यायपालिका व्यवस्था में देर जरूर लग जाए परंतु न्याय अवश्य मिलता है। न्यायपालिका के इस तरह के फैसलों से लोगों का न्याय व्यवस्था में विश्वास और भी मजबूत हो रहा है। मामला देवास शहर का ही है। शहर की एक बेसहारा विधवा महिला के खाते से 27 लाख रुपए निकालने वाले दो बदमाशों को जिला कोर्ट ने जेल भेज दिया है। दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया था, जहां उन्होंने जमानत अर्जी लगाई थी।
शासन की ओर से पक्ष रखा गया कि आरोपित अगर बाहर रहे तो वे सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं इसलिए उनकी अर्जी खारिज की जाए। कोर्ट ने तर्कों से सहमत होकर अर्जी खारिज कर दी। जिला अभियोजन अधिकारी राजेंद्र खांडेगर ने बताया कि आरोपित शाबिर हुसैन और सुजात मुस्तफा शेख निवासी स्टेशन रोड को जेल भेजा गया है। कोर्ट ने उनके जमानत आवेदन खारिज करते हुए जेल भेजा है।
घटना 24 मार्च 2020 की है। आवेदिका शाजमा शेख (42) निवसी पटवर्धन मार्ग, मोती बंगला ने कोतवाली थाने में शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन में कहा था कि उनके पति गुलरेज गजधर की मौत हो गई है। दोनों बदमाशों ने उनके खाते से अलग-अलग समय में करीब 27 लाख रुपए निकाल लिए हैं। बदमाशों ने षड़यंत्र रचते हुए अपराध को अंजाम दिया है। उन्होंने धोखा देते हुए गलत तरीके से खाते से रुपए निकालकर गबन कर दिया। दोनों बदमाश परिचित थे इसलिए उन पर विश्वास कि या, लेकि न दोनों ने धोखेबाजी की। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपितों की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



