चारों ओर जब एक नज़र घुमाई तो में तुरंत रतलाम में चला गया, जहाँ मुझे अपनी गर्मी की छुट्टियों के दौरान एक बच्चे के रूप में जाना याद है – अक्षय कुमार

रतलाम/इंडियामिक्स : आज दोपहर 2 बजे के लगभग देश के दिग्गज अभिनेता ने एक ट्वीट किया। यह ट्वीट चर्चा में इसलिए बन गया क्योंकि इस ट्वीट में मध्यप्रदेश के शहर रतलाम का ज़िक्र किया गया। दरसल अक्षय इस समय लंदन में छुट्टियां मनाने गए हुए हैं और आज उनका क्वारंटाइन खत्म हुआ है।
बचपन के दिनों को याद करते हुए अक्षय ने ट्विटर पर लिखा की – आज ही लंदन में अपना क्वारंटाइन समाप्त किया और कुछ ताजी हवा के लिए बाहर निकला। चारों ओर जब एक नज़र घुमाई तो में तुरंत रतलाम में चला गया, जहाँ मुझे अपनी गर्मी की छुट्टियों के दौरान एक बच्चे के रूप में जाना याद है। कहीं भी देखूं, मुझे हरा दिखाई दे रहा था। गुमशुदा रतलाम की गलियां।
अब सभी के मन मे एक ही सवाल है कि, आख़िर लंदन में रतलाम का ज़िक्र क्यो किया अक्षय कुमार ने ? अक्षय कुमार बचपन मे रतलाम क्यों व किसके यहाँ आया करते थे। यह राज मिस्टर खिलाड़ी के पास ही मौजूद है। इस समय यह ट्वीट से रतलामवासी बेहद उत्साहित है और वे ट्विटर पर अक्षय को फिर से रतलाम बुलाने को बेताब है। अभिनेता बनने के बाद से अब तक अक्षय कुमार ने कभी रतलाम में शिरकत नहीं कि हे। अब क्या अक्षय रतलाम आएंगे या नहीं यह देखना होगा। अक्षय के ट्वीट से एक बात तो स्पष्ट हो गयी की भारत की मिट्टी चन्दन से कम नहीं और हमारा रतलाम लंदन से कम नहीं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



