बच्चे बने राम लक्ष्मण और हनुमान, मकर संक्रांति से प्रतिदिन हो रहे आयोजन

सैलाना/रतलाम(IMMN) : सैलाना नगर में प्रतिदिन सुबह द्वारकाधीश मंदिर से नगर में प्रभात फेरी निकाली जाती है, जो की मकर सक्रांति के दिन से प्रतिदिन नगर में निकाली जा रही है। आज 26 जनवरी के उपलक्ष्य में विशेष प्रभात फेरी का आयोजन किया गया था।
जिसमे राम जी की शोभायात्रा में झांकी के साथ बच्चों को राम लक्ष्मण व हनुमान जी के वेशभूषा में तैयार किया गया। बच्चे प्रभात फेरी में आगे चल रहे थे अन्य बच्चों के हाथ मे भगवा ध्वज के साथ तिरंगा लहरा रहा था बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था साथ ही ढोलक,मजीरों के साथ सभी राम भक्त राम जी की धुन में मग्न हो रहे थे बस स्टेण्ड पर जब प्रभात फेरी पहुची सभी झूम उठे व भाजपा नेताओं द्वारा राम जी झांकी का फूलों से स्वगात किया गया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



