31.4 C
Ratlām

शहडोल : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 3 अन्य लोगों ने नशीले पदार्थ का सेवन करा तीन दिन तक गैंग रेप किया, युवती को गंभीर अवस्था में उसके घर के बाहर फेंक कर फरार

शहडोल : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, Fir दर्ज

शहडोल/जैतपुर IMN, मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक हाई प्रोफ़ाइल दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  जहा एक 20 वर्षीय युवती के साथ जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 3 अन्य लोगों ने नशीले पदार्थ का सेवन करा तीन दिन तक गैंग रेप किया,  जिसके बाद गंभीर अवस्था में युवती को उसके घर के सामने छोड़ दिया। जिसकी शिकायत जैतपुर थाने में की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 4 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वही युवती की हालत नाजुक बताई जा रहे हैं।  जिसे जैतपुर अस्पताल से शहडोल जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 

रविवार को पुलिस ने घटना की जानकारी दी, एएसपी मुकेश वैश्य घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, युवती को चार लोगों ने अगवाह कर उसे फार्म हाउस ले गए. वहां उन्होंने युवती को जबरन शराब पिलाई और 18-19 फरवरी को सामूहिक दुष्कर्म किया।  एएसपी ने आगे बताया कि, दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने युवती को गंभीर अवस्था में उसके घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए।  दर्द से कराह रही युवती की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो देखा को उसकी बेटी गंभीर अवस्था में पड़ी है। 

उन्होंने बताया कि, युवती की हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  पीड़िता की तहरीर पर रविवार को चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में शहडोल जिले के जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, मुन्ना सिंह, मोनू महाराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल चारों आरोपी फरार है पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि, “मीडिया द्वारा यह घटना पार्टी के संज्ञान में आया है, भाजपा ऐसे आचरण व अपराध की कड़ी निंदा करती है. अतः अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए विजय त्रिपाठी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए तत्काल प्रभाव में पद से हटाया जाता है.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news