देवास : कन्नौद विश्रामगृह में सांसद भार्गव और विधायक शर्मा ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से की मुलाकात

A+A-
Reset

आज अल्प समय के लिए कन्नौद पधारे क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव ने क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के साथ विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ मुलाकात कर समस्याएँ जानी।

देवास : कन्नौद विश्रामगृह में सांसद भार्गव और विधायक शर्मा ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से की मुलाकात
देवास : कन्नौद विश्रामगृह में सांसद भार्गव और विधायक शर्मा ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से की मुलाकात 2

देवसिराल्या बांध निर्माण को लेकर प्रतिनधिमण्डल ने सौंपा मांगपत्र


देवास : इंडियामिक्स न्यूज़ देवसिराल्या बांध निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने समिति अध्यक्ष शिव पटेल के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा, विधायक शर्मा ने मांग का समर्थन करते हुए कहा कि विभाग ने भी देवसिराल्या बांध को फिजिबल माना है। वहीं कुसमानिया सरपंच प्रतिनिधि महेश परमार, सिया सरपंच राजेश टुवानी ने कुसमानिया क्षेत्र के प्रतिनधिमण्डल के साथ नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना से क्षेत्रवासियों को सिंचाई हेतु पानी दिलवाने की मांग की।

माली समाज के प्रतिनिधिमंडल ने समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेश चौहान, अनोखी चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराजजी की बागवानी बोर्ड बनाने की घोषणा को मूर्तरूप दिलवाने हेतु मांगपत्र सौंपा। मंडल अध्यक्ष विजय गुर्जर, वरिष्ठ नेता शिवराम मंडलोई ने ननासा की पेयजल समस्या के निदान की मांग की। पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जाट ने बहिरावद की गौशाला में ट्यूबवेल खनन स्वीकृत करवाने की मांग की। पूर्व मंडल महामंत्री राजेश जोशी ने आष्टा रोड़ पर एनएच द्वारा नालियों के ऊपर जो घटिया निर्माण कार्य किया है, उसे सही करवाने की मांग की।

नगर परिषद अध्यक्ष दीपक अग्रवाल और उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भरत शर्मा ने वाचनालय जीर्णोद्धार हेतु सांसद निधि से राशि स्वीकृत करवाने की मांग की। ओबीसी मोर्चा विधानसभा प्रभारी महेंद्र एस जाट ने पानीगांव क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती की समस्या से अवगत करवाया। वरिष्ठ नेता शिव पटेल, सरपंच संघ अध्यक्ष राजेश पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत मीणा, मंडल अध्यक्ष हरिराम करवाड़ा ने ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी प्रारम्भ करवाने की मांग की। इस दौरान अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांसद एवं विधायक ने समस्याओं के शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया।

Rating
5/5

ये खबरे भी देखे

 

इंडिया मिक्स मीडिया नेटवर्क २०१८ से अपने वेब पोर्टल (www.indiamix.in )  के माध्यम से अपने पाठको तक प्रदेश के साथ देश दुनिया की खबरे पहुंचा रहा है. आगे भी आपके विश्वास के साथ आपकी सेवा करते रहेंगे

Registration 

RNI : MPHIN/2021/79988

MSME : UDYAM-MP-37-0000684

मुकेश धभाई

संपादक, इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क संपर्क : +91-8989821010

©2018-2023 IndiaMIX Media Network. All Right Reserved. Designed and Developed by Mukesh Dhabhai

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00