देवास जिले के हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कार्यकर्ताओ की बैठक की।

A+A-
Reset

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले दीपक जोशी पुराने व नए कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाना जरूरी

देवास जिले के हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कार्यकर्ताओ की बैठक की।

हाटपीपल्या (देवास) इंडियामिक्स न्यूज़ कोरोना से बचाव एवं विधानसभा के उपचुनाव को लेकर गुरुवार को निजी गार्डन में नगर एवं ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, संतोष सोनी, राजेश यादव, दौलत तंवर आदि उपस्थित थे। पूर्व मंत्री जोशी ने कहा कि विकास की अवधारणा को लेकर मतदाता हमारे साथ काम करते हैं।

पुराने व नए कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाना जरूरी है। पार्टी नए लोगों के त्याग की बदौलत सरकार में आई है। पार्टी के हाईकमान के इशारे के अनुसार उपचुनाव में मनोज चौधरी को उम्मीदवार बनाया जाएगा, जिन्हें एकजुट रहकर जिताए।

पूर्व विधायक चौधरी ने कहा कि 2020 में बहुत महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह से अभिभूत हूं। कांग्रेस सरकार में अफसरशाही हावी थी। किसान आंदोलन के दौरान दर्ज प्रकरण वापस नहीं लिए गए थे, सड़क सहित अनेक काम टाले जाते थे। मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मिला। उन्होंने सड़क बनाने सहित किसानों के केस वापस लेने के आदेश तत्काल करवा दिए।

स्वागत भाषण मंडलाध्यक्ष बलवानसिंह उदावत ने दिया। बैठक को भोलाराम पाटीदार, विजयसिंह शक्तावत, विजेंद्र पटेल, बापूलाल धोसरिया, बाबूलाल शर्मा, महेंद्र यादव, धीरजसिंह सेंधव आदि ने संबोधित किया। संचालन शाकीर मंसूरी ने किया। बैठक में 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Rating
5/5

ये खबरे भी देखे

 

इंडिया मिक्स मीडिया नेटवर्क २०१८ से अपने वेब पोर्टल (www.indiamix.in )  के माध्यम से अपने पाठको तक प्रदेश के साथ देश दुनिया की खबरे पहुंचा रहा है. आगे भी आपके विश्वास के साथ आपकी सेवा करते रहेंगे

Registration 

RNI : MPHIN/2021/79988

MSME : UDYAM-MP-37-0000684

मुकेश धभाई

संपादक, इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क संपर्क : +91-8989821010

©2018-2023 IndiaMIX Media Network. All Right Reserved. Designed and Developed by Mukesh Dhabhai

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00