13 को सांवेर आएंगे पुर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, कांग्रेस के चुनावी अभियान करेंगे शुरुआत, कांग्रेस कमल नाथ की चुनावी सभा आयोजित कराना चाहती है।

इंदौर / इंडियामिक्स न्यूज़ कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के दौरे की घोषणा कर दी है। 13 सितंबर को कमल नाथ सांवेर पहुंचेंगे। वे सांवेर में कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस कमल नाथ की चुनावी सभा आयोजित कराना चाहती है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम को ऐनवक्त पर छोटे-छोटे कार्यक्रम में तब्दील किया जा सकता है।
सांवेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू ने पूर्व मुख्यमंत्री के आने की पुष्टि की है। कांग्रेस सांवेर क्षेत्र में कमल नाथ की एक जनसभा आयोजित करेगी। क्षिप्रा या डकाच्या में सभा आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने सभा कराने के लिए जगह तलाशनी शुरू कर दी है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव गुड्डू के साथ कुछ क्षेत्रों में संभावित सभास्थल देखने पहुंचे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कांग्रेस किसी बड़े मैदान में सभा आयोजित कराने का मन बना रही है। कमल नाथ क्षेत्र के किसानों से भी चर्चा कर सकते हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



