18.6 C
Ratlām

रतलाम : बैंक कर्मचारी ने लॉकर रूम में खुद को मारी गोली

बैंक कर्मचारी ने लॉकर रूम में खुद को मारी गोली, खून से लथपथ शव को देखकर लोगो के उड़े होश,

रतलाम : बैंक कर्मचारी ने लॉकर रूम में खुद को मारी गोली

रतलाम इंडियामिक्स न्यूज़ शहर के पावर हाउस रोड स्थित इण्डियन बैैंक के एक कर्मचारी ने बैैंक के गार्ड से बन्दूक लेकर खुद को गोली मार ली। घटना के बाद बैैंक में हडकंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पंहुच गए। युवक की आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोंगरे नगर निवासी लोकेन्द्र सिंह पिता हरिसिंह चौहान उम्र 24 वर्ष ,इण्डियन बैैंक में भृत्य का काम करता था। गुरुवार दोपहर को लंच टाइम के दौरान बैैंक के गार्ड ने भोजन करने के बाद अपनी 12 बोर की बंदूक कुछ देर के लिए लोकेन्द्र को सौंपी थी। गार्ड को बाहर कुछ काम था,इसलिए वह अपनी बंदूक लोकेन्द्र को देकर गया था। उसने कहा था कि वह कुछ ही देर में लौट कर आ जाएगा।

जैसे ही लोकेन्द्र के हाथ में बन्दूक आई,वह बैैंक के भीतर बने लाकर रुम में गया और उसने खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर बैैंक के कर्मचारी वहां पंहुचे तो उन्होने खून से लथपथ लोकेन्द्र को देखा। इस घटना से बैैंक में हडकंप मच गया। घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी हेमन्त चौहान,स्टेशन रोड टीआई किशोर पाटनवाला,आईए टीआई अयूब खान इत्यादि मौके पर पंहुच गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस बैैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। युवक के पास से कोई सुसाइड भी बरामद नहीं हुआ है इसलिए अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मृतक ने किस कारण से आत्महत्या की।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news