31.1 C
Ratlām

रतलाम : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण की मंगलकामना कर स्थापित की धर्मध्वजा

108 पवित्र तीर्थ स्थलों की रज व नदियों के जल का हुआ पूजन

रतलाम : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण की मंगलकामना कर स्थापित की धर्मध्वजा

रतलाम/इंडियामिक्स वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण की मंगलकामना कर 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की धर्मध्वजा रविवार को यज्ञस्थल पर स्थापित की गई। धर्मध्वजा के साथ ही 108 पवित्र तीर्थस्थल, सप्त सागर, 12 ज्योतिर्लिंग की रज व नदियों के जल का पूजन वंदन एवं स्थापना की गई।
संगीता प्रकाश प्रभु राठौड़ द्वारा 24, 24 हजार के गायत्री मंत्र जाप के 24 महापुश्चरण 24 महीने में अभिनव साधना की गई है। पूज्य गुरूदेव एवं मां गायत्री की असीम अनुकम्पा से अब संपन्न हुई साधना की महापूर्णाहुति विराट 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा, तुलसी विवाह के आयोजन के रूप में की जा रही है। सारे कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 12 जनवरी से 15 जनवरी तक होंगे।

आयोजन स्थल राजीव गांधी सिविक सेंटर परिसर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के पास महायज्ञ स्थल पर धर्मध्वजा की स्थापना मंत्रोच्चार के साथ गायत्री परिवार के आचार्य डॉ. आईपी त्रिवेदी, दलबीर चौधरी द्वारा करवाई गई। सर्वप्रथम मां गायत्री व पूज्य गुरूदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। इसके बाद धर्मध्वजा, रज व पवित्र नदियों के जल की पूजा हुई। गायत्री परिवार के पं. शिवपाल छपरी द्वारा प्रशिक्षित बच्चों की टोली नेेे विशेष रूप से उपस्थित रहकर वैदिक मंत्रोच्चार किया।

रतलाम : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण की मंगलकामना कर स्थापित की धर्मध्वजा

पूज्य गुरुदेव द्वारा रचित सत्संकल्प पत्र का पाठ अर्जुन सिंह चौहान ने किया। धर्म ध्वजा की स्थापना व पूजा संगीता प्रकाश प्रभु राठौड़, मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा के साथ पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, समाजसेवी अनिल झालानी, मनोहर पोरवाल, सनातन सोशल ग्रुप के मुन्नालाल शर्मा, अनिल पुरोहित, पवन सोमानी, गोविंद काकानी, राजेंद्रसिंह गोयल, डॉ. रत्नदीप निगम, विश्वहिंदू परिषद के विभाग मंत्री दीपक व्यास, पार्षद निशा सोमानी, मनीषा चौहान, सोहनलाल व्यास, विजयसिंह चौहान, मोहन लाल धभाई, पंतजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल शर्मा, श्यामलाल राठौर, मनोहर राठौर, एमएस साहू आदि की उपस्थिति में हुई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विवेक चौधरी ने आयोजन की रूपरेखा व गायत्री परिवार के प्रकल्पों को विस्तार से बताया।

इस दौरान सुरेंद्रसिंह ठाकुर, जय किरण वर्मा, संस्कार शर्मा, दामोदर शर्मा, प्रदीप सिंह, प्रदीप गुप्ता, महेश चौहान, मुरलीधर, राठौड़, लक्ष्मी शर्मा, कुसुम चौहान, प्रगति गुप्ता, प्रेमलता साहू, ऋतु सैनी, सुनीता शर्मा, हेमा निरंजनी, प्रेम राव, उर्मिला शर्मा, शशि त्रिवेदी, मनोहर राठौड़, गोवर्धन लोहार, आशीष सिंह, श्यामलाल भावसार, अशोकसिंह देवड़ा, भावेश छपोला, गोपी शर्मा, दिनेश मालवीय, जयराम श्रीवास, एनके सोनी, अजय उपाध्याय, परितोष जोशी, नरेंद्र पाठक, एसपी शर्मा, सुनील तिवारी, कांतिलाल राठौड़, दीपक साहू, राजेश धाकड़ आदि गायत्री परिजन के अलावा गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। आभार मुख्य ट्रस्टी गायत्री परिवार नगर रतलाम पातीराम शर्मा ने माना।

रतलाम : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण की मंगलकामना कर स्थापित की धर्मध्वजा

गायत्री परिवार ने विश्व में जलाई अलख

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी मनोहर पोरवाल ने कहा कि गायत्री परिवार छोटा परिवार नहीं है। पूज्य गुरूदेव के नेतृत्व में गायत्री परिवार ने पूरे विश्व में एक अलख जगाई है। समाज को सही दिशा देने का कार्य गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा है। विश्वहिंदू परिषद के विभाग मंत्री दीपक व्यास ने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा बड़े पुण्य का कार्य किया जा रहा है। जाति, धर्म, संप्रदाय को एक करने की समरसता का कार्य गायत्री परिवार अहम रूप से कर रहा है। क्षेत्रीय पार्षद पति विजयसिंह चौहान ने कहा कि हमारे लिए पुण्य गौरव की बात है कि प्रकाश प्रभु राठौड़ की धर्मपत्नी संगीता राठौड़ द्वारा 2 वर्ष के अनुष्ठान की पूर्णाहूति पर 24 कुण्डीय महायज्ञ किया जा रहा है। जो कि रतलाम के लिए सौभाग्य की बात है। गायत्री परिवार झार?ा महिदपुर के ट्रस्टी हरिओम शर्मा, पंतजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल शर्मा ने भी संबोधित किया।

कलश यात्रा से होगी शुरूआत

गायत्री महायज्ञ की शुरूआत विराट कलश यात्रा के साथ होगी। 12 जनवरी को कलश यात्रा दोपहर 2 बजे कालिका माता मंदिर प्रांगण से निकलेगी। जो कि गुलाब चक्कर से होते नगर निगम तिराहा, पैलेस रोड, डालूमोदी बाजार, गणेश देवरी, धानमंडी रानी जी का मंदिर, शहर सराय, लोकेंद्र टॉकिज से होते हुए गायत्री महायज्ञ स्थल पर पहुंचेगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news