रतलाम : तेजवीर सेना की वाहन ध्वज यात्रा का रतलाम जाट समाज ने किया स्वागत

A+A-
Reset

वीर तेजाजी के जन्म स्थान खरनाल (राजस्थान) तक ध्वज वाहन यात्रा करीब 850 कि.मी. तक का सफर तय करेगी, मार्ग में कई स्थानों पर हुआ स्वागत

रतलाम : तेजवीर सेना की वाहन ध्वज यात्रा का रतलाम जाट समाज ने किया स्वागत

रतलाम/इंडियामिक्स : राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना द्वारा तेजाजी के जन्मस्थली तक वाहन ध्वज यात्रा का शुभारंभ नेमावर से हो चुका है। उक्त ध्वज यात्रा का आज रतलाम में प्रवेश हुआ। जिसका रतलाम जाट समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। समाज के बद्रीलाल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि तेजवीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जाट जाखड़, राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी नारायण गोरा, प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरलाल जाट के नेतृत्व में आयोजित नेमावर(हंडिया) से श्री वीर तेजाजी के जन्म स्थान खरनाल (राजस्थान) तक ध्वज वाहन यात्रा करीब 850 कि.मी. तक का सफर तय करेगी। जिसका आज रतलाम जिले में आगमन हुआ। यात्रा का मार्ग में ग्राम दंतोडिया, बिलपांक, चिखलिया, सालाखेड़ी, हनुमान पालिया आदि स्थानों पर जिले के जाट समाज बंधुओं द्वारा ध्वज पूजन एवं पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। तेजवीर सेना के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में नामली में ध्वज पुजन हुआ।

इस यात्रा का उद्देश्य सामाजिक एकता व सदभावना को बनाये रखना तथा वर्तमान में सभी लोगो को कोरोना महामारी से बचाने का है। पधारे अतिथियों के स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख बद्रीलाल चौधरी, सुखवीर सिंह चौधरी,दिनेश धाकड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष नामली,राजेन्द्र सिंह जाट भाजपा मंडल अध्यक्ष बांगरोद, ज्योति चौधरी (महिला इकाई अध्यक्ष), किसान संघ अध्यक्ष भरतलाल जाट पंचेड़ सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल रहे।

Rating
5/5

ये खबरे भी देखे

 

इंडिया मिक्स मीडिया नेटवर्क २०१८ से अपने वेब पोर्टल (www.indiamix.in )  के माध्यम से अपने पाठको तक प्रदेश के साथ देश दुनिया की खबरे पहुंचा रहा है. आगे भी आपके विश्वास के साथ आपकी सेवा करते रहेंगे

Registration 

RNI : MPHIN/2021/79988

MSME : UDYAM-MP-37-0000684

मुकेश धभाई

संपादक, इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क संपर्क : +91-8989821010

©2018-2023 IndiaMIX Media Network. All Right Reserved. Designed and Developed by Mukesh Dhabhai

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00