18.6 C
Ratlām

सतना : सेन्ट्रल बैक के A.T.M बूथ लूटने एवं पेट्रोल पंप में डकैती डालने की तैयारी करने वाले आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मवीर सिंह यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी के कुशल निर्देशन एसडीओपी मैहर सुश्री हिमाली सोनी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अमरपाटन श्री मनोज सोनी के नेतृत्व में गठित टीम को मिली है सफलता

सतना : सेन्ट्रल बैक के A.t.m बूथ लूटने एवं पेट्रोल पंप में डकैती डालने की तैयारी करने वाले आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

सतना / इंडियामिक्स न्यूज़ दिनांक 05/10/2020 को दरम्यानी रात मुखबिर व्दारा सूचना मिली कि NH-30 ओवर ब्रिज के नीचे रामनगर रोड पर 5-6 बदमाश एकत्र होकर रामनगर रोड स्थित ताम्रकार पेट्रोल पम्प की लूटने की योजना बना रहे है।

सूचना को वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सतना श्री धरमवीर सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैहर सुश्री हिमाली सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमरपाटन मनोज सोनी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी का गठन कर मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी की कार्यवाही कर 6 बदमाशो को डकैती की योजना बनाते हुये हथियार सहित पकड़ा गया। जिस पर अपराध क्र0 455/2020 धारा 399,402 ता०हि0, 25वी आर्स एक्ट की कार्यवाही की गई।

इसी दौरान पूछताछ पर उक्त आरोपियो ने दिनांक 04/10/2020 की रात्रि में A.L.M बूथ सेन्ट्रल बैक रीवा रोड में चोरी का प्रयास करना एवं सी०सी०टी०व्ही0 कैमरा एवं A.T.M मशीन में तोड़फोड़ करना स्वीकार किये। आरोपीगणो से घटना में प्रयुक्त आलाजरव चाकू, लोहे का धारदार बका, लोहे की राड, छेनी, पेचकस, दो अदद मो0सा0 कीमती 80000/रु0 कुल कीमती 81200/ रु0 की जप्त कर निम्नांकित आरोपियों को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

नाम पता आरोप आरोपी:-

  1. मोहित प्रताप सिंह उर्फ भुर्रा पिता राजबहादुर सिंह उम्र 24 साल नि0 इटमा कोठार थाना अमरपाटन।
  2. संतोष सिंह बघेल उर्फ वच्चा पिता अशोक सिंह बघेल उम्र 24 नि0 इटमा कोठार थाना अमरपाटन
    3.श्रीराम लोनी पिता रामसजीवन लोनी उम्र 19 साल नि0 इटमा कोठार थाना अमरपाटन
  3. वालक दास लोनी पिता रामसजीवन लोनी उम्र 21 साल नि0 इटमा कोठार थाना अमरपाटन
  4. दिलीप साहू पिता रामदीन साहू उम्र वर्ष 19 भटिया सिलौटी तिलौरा थाना नादन देहात
  5. विपिन लोनी पिता रमेश प्रसाद लोनी उम्र 21 वर्ष नि० इटमा कोठार थाना अमरपाटन।

सराहनीय भूमिका:
उपरोक्त आरोपियो की गिरफ्तारी में निरीक्षक मनोज सोनी, उपनिरी0 अजय शुक्ला,सउनि आशाराम उपाध्याय, सउनि0 नरेन्द्र रावत, सउनि0 आर0पी0 वर्मा, प्र0आर0 258 समरजीत कोल , प्र0आर0 203 अजीत वर्मा, प्र0आर0 920 वृजभूषण पाण्डेय, आर0 732 दिनेश पनिका, आर0 366 आशीष रावत, आर0 1053 अंजनी तिवारी, चा0आर0 216 धर्मेन्द्र पाठक, सै0 63 राकेश तिवारी, से0 87 तेजबहादुर सिंह, सै0 434 सिन्धुजा पयासी की सराहनीय भूमिका रही।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news