सीहोर : जिले मे आज 3 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई

A+A-
Reset

अभी तक कुल 1775 सैंपल के लिए भेजे गए, जिनमे आज 3 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई ।

सीहोर : जिले मे आज 3 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई

सीहोर : इंडियामिक्स न्यूज़ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर डेहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 3 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। पाजीटिव मिले व्यक्तियों में 1 बालिका नसरूल्लागंज के ग्राम चौरासाखेडी की तथा 1 महिला इछावर के वार्ड नंबर 5 से एवं 1 महिला सीहोर के दुर्गा कालोनी की है। जिले में कुल पाजीटिव/एक्टिव व्यक्तियों की संख्या वर्तमान में बढ़कर 26 हो गई है। आज मिले तीनों पाजीटिव को कोविड केयर सीहोर में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वहीं इछावर के वार्ड नंबर 5 को कंटेनमेंट एरिया बनाकर वहां स्वास्थ्य सर्वे के साथ ही पाजीटिव महिला के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए सघन सर्वे कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आज 44 कोरोना सैम्पल जांच के लिए गए है। जिसमें इछावर के 10, आष्टा के 9, सीहोर के 21 तथा सीहोर आईसोलेषन 3 सैम्पल तथा बिल्किसगंज का 1 सैम्पल शामिल है।

जिले में कुल एक्टिव कंटेनमेंट एरिया की संख्या अब 11 है। जिसमें सीहोर शहरी क्षेत्र में 5, नसरूल्लगंज के ग्राम चैरासाखेडी में 1, आष्टा में 2 तथा इछावर में 2 तथा अहमदपुर का 1 कंटेनमेंट एरिया शामिल है। जिले में अब तक 12 पाजीटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है वे सभी स्वस्थ होकर घर लौट चुके है तथा 2 पाजीटिव मरीजों की मृत्यु इंदौर तथा भोपाल में उपचार के दौरान हो चुकी है जिसमें से एक महिला तथा एक पुरूष शामिल है दोनों ही मरीज किडनी पेसेंट थे जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। 1 पाजीटिव व्यक्ति का उपचार इंदौर में चल रहा है।


आज बनाए गए कंटेनमेंट एरिया वार्ड 5 इछावर में स्वास्थ्य दलों का सघन सर्वेक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। कस्बा के दीवान बाग में बनाए गए कंटेनमेंट एरिया में 40 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 212 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। वहीं बफर जोन में 48 घरों का सर्वे कर 227 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। वहीं सीहोर के वार्ड नंबर 14 करोली वाली माता मंदिर एरिया में 2 स्वास्थ्य दलों द्वारा 51 घरों का सर्वे कर 279 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया वहीं बफर जोन में 118 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 477 व्यक्तियो के स्वास्थ्य का फाॅलोअप लिया गया। सीहोर मंडी क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 कंटेनमेंट एरिया में आज 17 घरों का सर्वे कर 113 व्यक्तियों के स्वास्थ का फालोअप लिया गया वहीं बफर एरिया में 48 घरों का सर्वे कर 303 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया।

आष्टा के वार्ड नंबर 1 जैन मंदिर क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया में आज स्वास्थ्य सर्वे दलों द्वारा 66 घरों का सर्वे कर 358 व्यक्तियों के स्वास्थ का फाॅलोअप लिय गया वहीं बफर जोन में 11 घरों का सर्वे कर 64 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फाॅलोअप लिया गया। वहीं आष्टा के अलीपुर वार्ड नंबर 2 कंटेनेमेंट एरिया में आज सर्वे दल द्वारा 23 घरों का सर्वे कर 117 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया तथा फालोअप लिया।

इछावर शहरी क्षेत्र के कंटेमेंट एरिया वार्ड नंबर 6 में आज दो सर्वे दलों द्वारा 25 घरों का सर्वे कर 103 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की


जानकारी प्राप्त की गई। वहीं सीहोर के कंटेनमेंट एरिया वार्ड नंबर 4 रिमझिम ढाबा वाले क्षेत्र में 18 घरों का सर्वे कर 55 व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधी फालोअप लिया गया वहीं वार्ड नंबर 27 सब्जी मंण्डी वाले कंटेनमेंट एरिया में 37 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 250 व्यक्तियों के स्वास्थ्य संबंधी फालोअप लिया गया। वार्ड नंबर 27 के बफर जोन में 67 घरों का सर्वे कर 261 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया।

कंटेनमेंट एरिया-2, सैकड़ाखेडी रोड वार्ड नंबर 4 में आज दो सर्वे दलों द्वारा 18 घरों का सर्वे कर घर-घर पहंुचकर 55 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। वही श्यामपुर विकासखण्ड के अहमपुर कंटेनमेंट एरिया में 84 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 359 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया है। जिले में एक्टिव कंटेनमेंट एरिया की संख्या 10 तथा इनेक्टिव कंटेनमेंट एरिया की संख्या 7 है।


जिले में अन्य देशों से सीहोर पहुंचे कुल व्यक्तियों की संख्या 232 है जिनमें से 184 लोगों की अब तक स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी ऐसे व्यक्ति की पहचान नहीं की गई जो अन्य राज्यों और अन्य जिलों से लौटे थे। जिले में अब तक होम कोरेंटाईन किए गए व्यक्तियों की संख्या 43913 है। डॉ. डेहरिया ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान ऐसे व्यक्ति जो विदेश से सीहोर जिले में नहीं लौटे थे परंतु अन्य जिलों एवं राज्यों से लौटे थे और विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा घर-घर सर्वे के दौरान चिन्हित किए गए। अब तक कुल 43913 व्यक्तियों का होम कोरेंटाइन पूर्ण किया जा चुका है।

जिले से अब तक कुल 1775 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 1533 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है। अभी तक हास्पिटल आईसोलेशन में भर्ती मरीजों की कुल संख्या 14 है। 173 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 29 है। वहीं विदेश से आए यात्री जो गृह जिला या निवासरत जिला में वापस नहीं आए उनकी संख्या 48 है।


जिले में जो व्यक्ति होम क्वारंटाइन में है उनके निवास स्थान से सीधे संवाद हेतु जिला स्तरीय कोविड-19 काल सेंटर स्थापित किया गया है जिसका संपर्क नंबर-7247704181 है कोविड-19 से संबंधित जानकारी इस संपर्क नंबर पर ली व दी जा सकती है। वहीं जिला चिकित्सालय सीहोर में टेलीमेडिसीन के लिए संपर्क नंबर 07562-401259 जारी किया गया है तथा राज्य स्तर पर 104/181 नंबर पर काल करके भी टेलीमेडिसीन सेवा का लाभ लिया जा सकता है। 104 नंबर पर ई-परामर्ष सेवा का भी लाभ लिया जा सकता है।

ई-संजीवनी ओपीडी सेवा हेतु www.esanjeevaniopd.in पंजीयन कराया जा सकता है। कलेक्टेªट कार्यालय सीहोर में भी जिला स्तरीय काॅल सेंटर बनाया गया है जिसका संपर्क नंबर 07562-226470 है तथा होम क्वारंटाइन व्यक्तियों तथा उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 जारी किया गया है। जिस पर संस्थागत क्वारंटाइन अथवा होम क्वारंटाइन व्यक्ति अथवा उनके परिजन इमोषनल वेलनेस अथवा साईकोलाजिकल सपोर्ट एवं अन्य जरूरी परामर्ष मानसिक सेवा प्रदाताओं से निःषुल्क प्राप्त कर सकते है।

Rating
5/5

ये खबरे भी देखे

 

इंडिया मिक्स मीडिया नेटवर्क २०१८ से अपने वेब पोर्टल (www.indiamix.in )  के माध्यम से अपने पाठको तक प्रदेश के साथ देश दुनिया की खबरे पहुंचा रहा है. आगे भी आपके विश्वास के साथ आपकी सेवा करते रहेंगे

Registration 

RNI : MPHIN/2021/79988

MSME : UDYAM-MP-37-0000684

मुकेश धभाई

संपादक, इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क संपर्क : +91-8989821010

©2018-2023 IndiaMIX Media Network. All Right Reserved. Designed and Developed by Mukesh Dhabhai

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00