28.7 C
Ratlām

रतलाम : प्रदेश अध्यक्ष कालसिंह भाभर का सैलाना विधानसभा दौरा, निकाली रैली

अनुसूचित जनजाती मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कालसिंह भाभर का प्रथम बार सैलाना नगर आगमन, गरीब आदिवासी भाइयों बहनों के लिए संबल योजना -कालसिंह भाभर

रतलाम : प्रदेश अध्यक्ष कालसिंह भाभर का सैलाना विधानसभा दौरा, निकाली रैली

IMMN, रतलाम/सैलाना : भाजपा के अ.ज.जाती मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कालसिंह भाभर रावटी, शिवगढ़ होते हुए सैलाना नगर पहुंचे। मंच पर उपस्थित भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष भाभर का पुष्पमाला व शाल-श्रीफल से स्वगात किया गया । कार्यक्रम कसेरा धर्मशाला में रखा गया व साथ ही सभा का आयोजन किया गया, प्रदेश अध्यक्ष तय कार्यक्रम से 2 घंटे की देरी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं के स्वागत पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित पूर्व विधायक संगीता विजय चारेल,भाजपा नेता नारायण मईडा, सैलाना व शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, भूपेन्द्र जयसवाल, श्रेणिक चंडालिया,  शैतान सिंह पटेल, पंकज राठौर ,सुनील जाट किशोर कसेरा, ललित कसेरा, रवी कसेरा, नाथूलाल राठौड़, सुनील राज शर्मा, रवि करोतीया, रमेश बैरागी, रमेश राणा, शंभुसिंह गणावा, मोती लाल निनामा, सुरेश सिंघाड़, सहीत भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

रतलाम : प्रदेश अध्यक्ष कालसिंह भाभर का सैलाना विधानसभा दौरा, निकाली रैली


इस कार्यक्रम के संयोजक नारायण जी मईडा रहे व कार्यक्रम का संचालन नाथुलाल राठौड़ ने किया। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली जो कसेरा धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए विश्राम गृह पहुची।


सम्बोधन के कुछ अंश-

अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए भाजपा सरकार के शासन की तुलना कांग्रेस शासन से की उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने 60 साल में जो कार्य नहीं किया वो कार्य केंद्र सरकार व राज्य की शिवराज सरकार ने कर के दिखाया है।
मध्य प्रदेश सरकार गरीब आदिवासी भाइयों बहनों के लिए संबल योजना ,अंत्योदय योजन जैसी महत्वपूर्ण योजना लेकर आयी व इन योजनाओं को धरातल पर उतारा है।


केंद्र सरकार ने गरीब आदिवासी महिलाओं के लिए घर घर उज्वला योजना के माध्यम से गैस चुला पहुंचाया जिससे आदिवासी महिलाओं चूले के धुएं से होने वाली गंभीर बीमारी बीमारियों से बचाया जा सके।


आदिवासी संस्कृति हिंदू धर्म की पुरातन संस्कृति और कुछ जयेश जैसे संगठन आदिवासी भाइयों को उनकी मूल संस्कृति से हटाकर उन्हें भ्रमित कर रहे हैं ऐसे संगठनों के बहकावे में ना आकर हमें एकजुट रहकर आगे बढ़ना है।
आदिवासी युवा परिवार व समाज हित में कार्य करें व अपने परिवार गांव, शहर व देश का नाम रोशन करें।


अन्य भाजपा नेताओं ने भी अपने विचार रखें-

संगीता विजय चारेल, पूर्व विधायक– प्रदेश अध्यक्ष कालसिंह जी एक ऊर्जावान आदिवासी नेता है जो आदिवासियों के हित में हमेशा कार्य करते रहें।और भाई साहब के मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा

नारायण मईडा, जनपद पंचायत सदस्य- भाई साहब के मार्गदर्शन में आगे बढ़कर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना है भाई साब ने आदिवासी समाज के उत्थान का जो बीड़ा उठाया है उसमे सहियोग कर,जनता के हित मे क्षेत्र में कार्य करेंगे।

श्याम धाकड़, सैलाना-शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष- आदरणीय काल सिंह जी भाभर के रूप में हमें एक अच्छे व जन हितेषी प्रदेश अध्यक्ष मिले हैं उनके मार्गदर्शन में पार्टी को क्षेत्र में और मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

प्रेस वार्ता में दिए सवालों के जवाब-

  • 01 क्षेत्र के लिये आपकी प्राथमिकता?
  • समाज हित में समाज के उत्थान में कार्य करेंगे व समाज में उत्पन्न विकृतियों को दूर करेंगे।
  • 02 क्षेत्र के लिए कोई सौगात?
  • गांव बसिन्द्रा में पानी की समस्या का विषय सामने आया है इस समस्या को दूर करेगें।
  • 03 क्षेत्र में पलायन की समस्या के लिए क्या करेंगे?
  • -पलायन की समस्या बहुत पुरानी समस्या है भाजपा सरकार इसे दूर करने के लिए युवाओं को कौशल विकास ट्रेनिंग दे रही है ताकि युवा स्वयं हुनरमंद होकर आत्मनिर्भर बने व अपने क्षेत्र में कार्य करें।
  • 04 कृषि बिल के विषय में क्या कहना चाहेंगे?
  • यह बिल किसानों के हित में है इस बिल से किसान स्वतंत्र होकर अपना माल कहीं भी बेच सकता है व कांग्रेस सरकार किसानों को भ्रमित करने का कार्य कर रही है वह किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है। बहुत से किसान संगठन इस बिल के समर्थन में है।
Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news