रतलाम : सैलाना में बर्तन व आभूषण चमकाने का झांसा देकर सोने के जेवर चुरा ले गये बदमाश
बुजुर्ग महिला से सोने की चूड़ियां लेकर हुए रफूचक्कर,मामला रतलाम जिले के सैलाना नगर की बोहरा बाखल का है

बोहरा बाखल निवासीय सारा बाई 55 वर्षीय बुजुर्ग महीला के साथ दो अज्ञात बदमाश व्यक्तियो ने आभूषण चमकाने के नाम पर सोने के कंगन पर हाथ साफ कर लिया।
आपको बतादें कि बुजुर्ग महिला अपने घर के आगन में बैठी थी। तभी दो अज्ञात व्यक्ति उस बुजुर्ग महीला के पास आकर कहने लगे कि हम बर्तन चमकाते हैं। बुजुर्ग महिला उनके झांसे में आकर घर में रखा कुकर का बर्तन चमकाने के लिए बाहर लायी। अज्ञात बदमाशों ने महिला के सामने ही कुकर के बर्तन को बखुबी चमका दिया। बाद में उन्होंने कहा कि हम सोने की ज्वेलरी भी चमकाते हैं। तभी बुजुर्ग महिला ने दोबारा उनके झांसे में आकर हाथों मे पहने हुए सोने के कंगन उतारकर दोनों अज्ञात बदमाशों को दे दिये। वही दोनो बदमाशों ने चमकाए हुए कुकर के बर्तन में पावडर डालकर सोने के कंगन को कुकर मे डालकर गर्म करने को दिया। तथा बाद मे कुकर के पानी को ठंडा होने पर फेकने को कहा। तभी बुजुर्ग महिला घर के अंदर पानी कुकर से बाहर फेकने गयी व देखा तो चुडिया गायब थी।
इतने मे बाहर से अज्ञात बदमाश व्यक्ति फरार हो गया। बाहर शोर शराबा सुन आस पास के लोग बाहर आए जब तक वे आते बदमाश मोके से भाग चुके थे। तभी महिला ने उक्त घटना के बारे में सभी को बताया समाज जनो ने महिला को सांत्वना दी व उन्हें पुलिस को सूचना देने को कहा। व तभी घटना की जानकारी पुलिस थाना सैलाना में जाकर दी पुलिस ने धोकाधड़ी की धारा में मामला दर्ज किया व जाँच दल का गठन कर अज्ञात बदमाश व्यक्तियों की सीसीटीवी फुटेज देख कर क्षेत्र मे सघनता से सर्चिग शुरू कर दी गई है।।