INDIAMIX
Voice of Democracy

उज्जैन : विहिप की रैली पर बेगमबाग में हुई पत्थरबाजी, राममंदिर के लिए निकाली थी रैली

विहिप की जनजागरण रैली पर पथराव, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने निकले थे

उज्जैन : विहिप की रैली पर बेगमबाग में हुई पत्थरबाजी, राममंदिर के लिए निकाली थी रैली

उज्जैन / इंडियामिक्स न्यूज़ शुक्रवार की शाम को उस समय बवाल मच गया जब विहिप की जनजागरण वाहन रैली बेगमबाग क्षेत्र से गुजर रही थी। अचानक असामाजिक तत्वों ने रैली पर पथराव कर दिया और इस पथराव में कई दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही कई कार्यकर्ता घायल भी हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस का भारी बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति पर काबू पाया गया। 

उज्जैन : विहिप की रैली पर बेगमबाग में हुई पत्थरबाजी, राममंदिर के लिए निकाली थी रैली

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने के लिए विहिप और संघ के कार्यकर्ताओं ने जनजागरण रैली का आयोजन शुक्रवार को किया गया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। जब रैली महाकाल मंदिर चौराहे से हरिफाटक ओव्हरब्रिज के लिए जा रही थी। तभी वाहन रैली बेगमबाग क्षेत्र में पहुंची तो यहां पर कुछ असामाजिक तत्वों ने वाहन रैली पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दी।

उज्जैन : विहिप की रैली पर बेगमबाग में हुई पत्थरबाजी, राममंदिर के लिए निकाली थी रैली

जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। वहीं कुछ आठ-दस कार्यकर्ताओं को बेगमबाग में बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रैली को वहां से रवाना किया तथा बंधक लोगों को छुड़वाया। इधर एसपी सत्येन्द्र शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए तथा स्थिति पर काबू पाया गया। फिलहाल क्षेत्र में कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.