INDIAMIX
Voice of Democracy

उज्जैन : माँ से दस रुपए को लेकर सैर सपाटे पर गये बालक को चाकू मारे

सुबह वह विष्णु सागर गेट पर घायल हालत में पड़ा था। उसके शरीर से खून बह रहा था। यहां से गुजरने वाला कोई भी उसकी मदद को तैयार नहीं थी ।

उज्जैन : माँ से दस रुपए को लेकर सैर सपाटे पर गये बालक को चाकू मारे

उज्जैन / इंडियामिक्स न्यूज़ सुबह मां से 10 रुपये लेकर दोस्त के साथ सैर सपाटे में खाकचौक गये बालक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। उसका दोस्त मारपीट देखकर मौके से भाग निकला। करीब आधे घंटे बाद उसे विष्णु सागर घूमने आने वाले युवकों ने आटो में डालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना मिलने पर जीवाजीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज किये।

विवेक पिता रामसिंह (16 वर्ष) निवासी राजीव नगर डीजे गाड़ी पर काम करता है। सुबह वह विष्णु सागर गेट पर घायल हालत में पड़ा था। उसके शरीर से खून बह रहा था। यहां से गुजरने वाला कोई भी उसकी मदद को तैयार नहीं थी। करीब 30 मिनिट बाद यहां घूमने आने वाले कुछ युवकों ने विवेक को गंभीर हालत में देखा और आटो में डालकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान विवेक के मोबाइल से ही परिजनों व पुलिस को भी सूचना दी गई। विवेक की मां रामवती जिला चिकित्सालय पहुंची। उन्होंने बताया कि विवेक सैर सपाटे में जाने का कहकर सुबह 6 बजे घर से निकला था। मैंने उसे 10 रुपये दिये थे। वह किसके साथ गया इसकी जानकारी नहीं।

जीवाजीगंज पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायल विवेक और परिजनों के बयान लिये। घायल ने कहा कि कुछ लोगों ने पीछे से हमला किया था। उन्होंने शॉल से मुंह ढंके हुए थे इस कारण पहचान नहीं पाया। विवेक को घायल हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे युवकों ने बताया कि वह किसी लड़की के साथ विष्णु सागर क्षेत्र में घूम रहा था। विवेक के साथ उसका दोस्त यश भी था जो मारपीट देखकर मौके से भाग निकला था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.