बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में इस्तीफा देने के कुछ ही घण्टों में नेपानगर की पूर्व विधायक कासडेकर ने ली भाजपा की सदस्यता

भोपाल इंडियामिक्स न्यूज़ नेपानगर सीट से विधायकी छोड़ने के कुछ ही घण्टों में सुमित्रादेवी कासडेकर ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कासडेकर को भाजपा की सदस्यता दी।
सदन में अब कांग्रेस विधायकों का आंकड़ा 90 सदस्यों पर सिमट गया। उपचुनाव के पहले कांग्रेस को लग रहे इन झटकों ने कांग्रेस की परेशानियों को बढ़ा दिया है।
खातेगांव विधायक आशीष शर्मा से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि सावित्री कासडेकर का विधायकी छोड़कर भाजपा में शामिल होना ये बताता है कि देश-प्रदेश में कांग्रेस अब समाप्ति की ओर है। कासडेकर के भाजपा में आने से भाजपा परिवार बढ़ा है ये प्रसन्नता का विषय है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



