बिजली का कार्य कर रहे हेल्पर धूनसिंह नाम कर्मचारी करंट से बुरी तरह से झुलस गया बुरी तरह घायल को इंदौर किया रेफर

देवास/महेंद्र एस जाट इंडियामिक्स न्यूज़ देवास (पानीगांव) मुुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर पानीगांव मे शनिवार सुबह बिजली खम्बे पर काम करते समय दो कर्मचारी जो बिना लाइनमैन के काम कर रहे थे। इसी बीच करंट लगने से धूनसिंह नाम कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया।जिससे धुनसिंह की पीठ कमर और पैर की चमडी निकल गई।
घटना के समय इसके साथ काम कर रहे खुमानसिंह ने उसे बचाया वही खुमान सिंह का हाथ भी अपने साथी को बचाने में जल गया । गनीमत यह रही कि कोई बडी घटना होने से टल गई। दोनों घायल कर्मचारियों को कन्नौद हॉस्पिटल उपचार हेतु ले जाया गया जहा से दोनो को इन्दौर रेफर किया गया है।
प्रश्न यह है कि नियमानुसार लाइनमेन की उपस्थिति मे यह काम होता है। फिर लाइनमेन के नही होने के बाद भी इन्हे बिजली का काम करने का किसने कहा शुक्र है बडी घटना नही हुई नही तो इसका जिम्मेदार कौन होता।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



