मुजफ्फरपुर में एक वकील सुधीर कुमार ओझा ने सलमान खान व करण जौहर सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दाखिल किया धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत दर्ज कराया गया है

मुजफ्फरपुर इंडियामिक्स न्यूज़ बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर में एक वकील सुधीर कुमार ओझा ने सलमान खान व करण जौहर सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दाखिल किया है। यह मामला भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत दर्ज कराया गया है। कोर्ट इस मामले की सुनवाई तीन जुलाई को करने वाला है। मुकदमे के अन्य आरोपितों में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां आदित्य चोपड़ा, शाजिद नाडियावाला,संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, दिनेश विजया, टी-सीरीज के भूषण कुमार भी शामिल हैं।
मुजफ्फरपुर में बाॅलीवुड से जुड़े लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी रवीना टंडन, अमिताभ बच्चन समेत कई बड़ी हस्तियों के खिलाफ मुकदमे दायर किए जा चुके हैं। अभी हाल में एकता कपूर के खिलाफ उनकी वेब सीरीज के लिए मुकदमा दायर किया गया था। उसकी सुनवाई अभी होनी है।
दायर मुकदमे में यह आरोप लगाए हैं ओझा ने

दायर मुकदमे में परिवादी सुधीर कुमार आेझा ने आरोप लगाया गया है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से सुसाइड से वे काफी मर्माहत है। समाचार माध्यमों से जानकारी मिली कि सुशांत के सुसाइड के पीछे आरोपितों की साजिश रही। फिल्मी दुनिया में सुशांत अभी नंबर एक पर चल रहे थे। उन्हें नीचा दिखाने के लिए आरोपित साजिश रच रहे थे। इन फिल्म निर्माता-निर्देशकों ने सुशांत का बहिष्कार कर रखा था।
उनकी फिल्मों को रिलीज नहीं होने दे रहे थे। आरोपित नहीं चाह रहे थे कि बिहार का उभरता यह कलाकार उनको पीछे छोड़कर आगे निकल जाए। इस वजह से ऐसी स्थिति पैदा की गई कि सुशांत सिंह को आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह बाहर से जाने वाले अन्य कलाकारों के साथ भी किया जाता है।
पिता चाहते CBI जाँच हो
सुशांत सिंह के आत्महत्या के मामले में पिता ने सीबीआई जाँच की मांग की है। वहीं पटना में उनके आक्रोशित फैन सलमान खान व करन जौहर आदि की फिल्मों के बहिष्कार की बात कर रहे हैं। इस बीच मुजफ्फरपुर में यह मुकदमा दाखिल किया गया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



