
रतलाम, 13 अक्टूबर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप के देहावसान पर शोक संवेदना का क्रम लगातार जारी रहा। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धांजलि दी इसके बाद कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत श्री काश्यप के निवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मंत्री श्री काश्यप, पुत्र सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप, पौत्र सारांश काश्यप सहित परिवारजन व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप के निधन से राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, व्यावसायिक, औद्योगिक, चिकित्सा और व्यापारिक जगत में शोक की लहर है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू (माधव), लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण, नागदा के पूर्व विधायक दिलीप शेखावत, पूर्व सांसद श्रीचंद कृपलानी, पूर्व संभाग संगठन मंत्री राकेश डागोर, पूर्व मंत्री धुलजी चौधरी, कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष यास्मीन शेरानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, स्टेट बार के संदीप मेहता, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती और भाजपा, कांग्रेस पार्षद दल आदि ने मातुश्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



