अब ट्रायसायकल मिलने से वह स्वयं ही इधर-उधर चलने फिरने में सक्षम हो गई हैं। अब उन्हें किसी के सहारे या साथ जाने की जरुरत नहीं है।

सीहोर इंडियामिक्स न्यूज़ जिले की सीहोर विकासखंड अन्तर्गत ग्राम पिपलिया निवासी दिव्यांग श्यामाबाई को अस्थि बाधिता से चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। श्यामाबाई ने जिला प्रशासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी गुहार लगाई।
कलेक्टर श्री अजय गुप्ता के निर्देशानुसार जिला दिव्यांग एवं पुर्नवास केन्द्र द्वारा ग्राम सचिव के माध्यम से दिव्यांग श्यामाबाई के घर पर ट्रायसायकल उपलब्ध कराई गई।
श्यामाबाई बताती है कि अब ट्रायसायकल मिलने से वह स्वयं ही इधर-उधर चलने फिरने में सक्षम हो गई हैं। अब उन्हें किसी के सहारे या साथ जाने की जरुरत नहीं है। वह कहीं भी आ जा सकतीं हैं।
श्यामाबाई को शासन के द्वारा प्रदाय की जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत 600 रुपये की राशि प्रतिमाह प्रदाय की जा रही है।
जनपद पंचायत, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग, जिला विकलांग एवं पुर्नवास केन्द्र द्वारा ट्रायसायकल प्राप्त होने पर अब श्यामाबाई बहुत खुश नजर आ रही है। श्यामाबाई एवं परिजनों ने प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का धन्यवाद देते हुए प्रदेश सरकार तथा कलेक्टर व जिला दिव्यांग एवं पुर्नवास केन्द्र का आभार व्यक्त किया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



