गोपनीय रूप से सूचना के लिए जारी किये अधिकारियों के आधिकारिक E-Mail आई.डी. व ट्विटर हैंडल जहाँ हो सकेगी शिकायत

रतलाम पुलिस द्वारा शहर व जिले की जनता के लिए पुलिस व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से शनिवार को एक प्रेस नोट जारी किया गया जिसमे रतलाम जिले के प्रशासन से जुड़े समस्त महत्वपूर्ण अधिकारियों के अधिकारिक ईमेल व ट्विटर हैंडल की जानकारी दी गयी।
प्रेस नोट में बताया गया कि कोरोना वायरस के सक्रमण के चलते अपनी समस्या अगर आप खुद ले कर नहीं पहुंच सकते तो इस सुविधा का उपयोग कर आसानी से आप समस्या व शिकायत का वैधानिक निवारण पा सकेंगे।
आप इसका उपयोग किसी ऐसी जानकारी को देने में भी कर सकते है जिसमे आपकी गोपनीयता बनी रहे और पुलिस के लिए वह जानकारी महत्वपूर्ण हो।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111





