INDIAMIXINDIAMIXINDIAMIX
  • देश
  • मध्यप्रदेश
    • रतलाम
    • देवास
    • उज्जैन
    • सीहोर
    • इंदौर
    • भोपाल
    • झाबुआ
    • धार
    • सतना
    • रीवा
  • राज्य
    • गुजरात
      • दाहोद
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
    • राजस्थान
      • जयपुर
      • उदयपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
    • YouTube
    • Story Archives
    • टेक्नोलॉजी
    • विडियो
    • सेहत/घरेलु नुस्खे
    • धर्म/ज्योतिष
    • कला/साहित्य
    • खेल
Search
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010
Reading: परिसीमन की आड़ में नारी शक्ति में रोड़े बिछाते अखिलेश
Share
Notification
Font ResizerAa
INDIAMIXINDIAMIX
Font ResizerAa
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
Search
  • देश
  • मध्यप्रदेश
    • रतलाम
    • देवास
    • उज्जैन
    • सीहोर
    • इंदौर
    • भोपाल
    • झाबुआ
    • धार
    • सतना
    • रीवा
  • राज्य
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
    • YouTube
    • Story Archives
    • टेक्नोलॉजी
    • विडियो
    • सेहत/घरेलु नुस्खे
    • धर्म/ज्योतिष
    • कला/साहित्य
    • खेल
Follow US
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
© 2018-2026 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-9753910111
INDIAMIX > राज्य > उत्तरप्रदेश > परिसीमन की आड़ में नारी शक्ति में रोड़े बिछाते अखिलेश
उत्तरप्रदेशराजनीति

परिसीमन की आड़ में नारी शक्ति में रोड़े बिछाते अखिलेश

SANJAY SAXENA
Last updated: 28/11/2026 3:12 PM
By
SANJAY SAXENA
Share
8 Min Read
SHARE
Akhilesh places hurdles in the path of women's empowerment under the guise of delimitation.

न्यूज़ डेस्क/इंडियामिक्स  महिला आरक्षण और परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर संसद की दहलीज पर है और इस बार बिल पास कराने के लिए सरकार की तैयारी पहले से ज्यादा मजबूत दिख रही है। वह इसमें कितनी कामयाब रहेगी, इसकी तस्वीर तीन दिसंबर तक पूरी तरह साफ हो जाएगी। 27 नवंबर को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक 30 नवंबर को लोकसभा में पेश किए जाने की तैयारी है। अतीत के पन्ने पलटे जाएं तो अप्रैल में सरकार को बिल पास कराने में तगड़ा झटका लगा था। 131वां संविधान संशोधन विधेयक 17 अप्रैल को लोकसभा में 298 के मुकाबले 230 वोटों पर गिर गया था, क्योंकि संशोधन के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं जुट सका। इस बार नया संशोधन विधेयक और परिसीमन (द्वितीय) विधेयक लाया गया है। इनमें हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की लोकसभा सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने के साथ विधानसभाओं का आकार भी उसी अनुपात में बढ़ाने का प्रावधान है। सरकार का दावा है कि 2011 की जनगणना के आधार पर हर राज्य का मौजूदा अनुपात बना रहेगा, यानी किसी राज्य की हिस्सेदारी नहीं घटेगी। फिर भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित कुछ अन्य छोटे-छोटे दल अपनी सियासत बचाने के चक्कर में इस बिल के विरोध में एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। सपा के इस विरोध से यूपी की राजनीति गरमाई हुई है।

-- विज्ञापन --

सपा प्रमुख के विरोध के चलते उत्तर प्रदेश के लिहाज से यह बदलाव बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मुताबिक यूपी में सांसदों की संख्या 80 से बढ़कर 120 और विधायकों की संख्या 403 से बढ़कर लगभग 605 हो जाएगी। यानी 40 नए सांसद और करीब 200 नए विधायक। विधानसभा का आंकड़ा अनुमानित है और अंतिम संख्या परिसीमन आयोग तय करेगा। मोटे-मोटे अनुमान के अनुसार, एक तिहाई आरक्षण के हिसाब से यूपी में लोकसभा की 40 और विधानसभा की करीब 200 सीटें महिलाओं के लिए इजाद होंगी। इसी लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 80 सांसदों से विधेयक का समर्थन करने की अपील की है। मोदी सरकार बिल पास कराने को अड़ी हुई है तो इसके सियासी नतीजे अगले वर्ष होने वाले पांच राज्यों के चुनाव के बाद 2029 के लोकसभा चुनाव से पूरी तरह से दिखाई देंगे।

-- विज्ञापन --

बात विपक्ष की की जाए तो उक्त बिल को लेकर विपक्षी खेमे में एकजुटता अब पहले जैसी नहीं दिख रही। अखिलेश यादव ने साफ तौर पर विरोध किया है, जबकि डीएमके खुलकर इस बिल का समर्थन कर रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी बराबर प्रतिनिधित्व की बात कर रही है। बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करके केंद्र के फैसले का स्वागत किया। मगर यह समर्थन शर्तों के साथ है। उन्होंने मांग की कि 33 प्रतिशत आरक्षण के भीतर अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था हो। अप्रैल में उन्होंने यही मांग दलित और ओबीसी महिलाओं के लिए उठाई थी। साथ ही उन्होंने परिसीमन में सीटों की सीमा तय करने के दौरान गड़बड़ी की आशंका भी जताई। यानी मायावती का रुख पूरी तरह बिना शर्त समर्थन का नहीं, बल्कि स्वागत और संदेह का मिला-जुला है। बसपा की मौजूदा संसदीय ताकत भी इतनी नहीं कि गणित बदल सके।

-- विज्ञापन --

सपा की स्थिति अलग है, क्योंकि इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के बाद वह दूसरा सबसे बड़ा दल है और लोकसभा में उसके 37 सांसद हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि 2023 में पास हुआ महिला आरक्षण कानून सरकार को तत्काल लागू करना चाहिए, जबकि परिसीमन विधेयक को वे नकार चुके हैं। उनके शब्दों में, पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, पर जिस जल्दबाजी और तरीके से परिसीमन लाया जा रहा है, उसका वह विरोध करती है। उन्होंने इसे भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल बताया है। सपा सूत्रों के मुताबिक वे इसकी तुलना नोटबंदी से करते हैं। बहरहाल, सपा के विरोध की वजहें क्या हैं? इसका अध्ययन किया जाए तो इसकी पहली और सबसे बड़ी वजह जनगणना और जाति का सवाल है। अखिलेश का तर्क है कि परिसीमन 2011 के आंकड़ों पर होगा और नई जनगणना नहीं हो रही। उनका कहना है कि जनगणना होगी तो जातिगत गणना की मांग उठेगी। सपा की पूरी राजनीति पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण पर टिकी है। पार्टी का सवाल है कि अगर पिछड़ों की आबादी बहुत बड़ी है, तो उनके भीतर की महिलाओं के लिए अलग हिस्सेदारी तय किए बिना 33 प्रतिशत आरक्षण का फायदा किसे मिलेगा। मायावती की एससी-एसटी महिलाओं के लिए अलग कोटे की मांग भी इसी बहस का हिस्सा है।

दूसरी वजह सीमांकन पर अविश्वास है। अखिलेश ने लखनऊ में आरोप लगाया कि भाजपा हार की आशंका से परिसीमन और मतदाता सूची के पुनरीक्षण में कथित गड़बड़ियों के जरिए चुनावी नतीजे प्रभावित करना चाहती है। सपा रणनीतिकार इसे सिर्फ सीटें बढ़ाने की कवायद नहीं मानते, बल्कि राजनीतिक प्रतिनिधित्व, सामाजिक न्याय और राज्यों के बीच शक्ति-संतुलन का सवाल बताते हैं। सपा का यह भी तर्क है कि यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यह कदम सियासी लाभ के लिए उठाया जा रहा है। तीसरी वजह सियासी गणित है, जो आधिकारिक बयानों से ज्यादा हालात से उभरती है। नई सीटों की सीमाएं तय करने का काम आयोग करेगा। आरक्षित महिला सीटें हर परिसीमन के बाद बदलती रहेंगी, इसलिए मौजूदा सांसदों और विधायकों की परंपरागत सीटें भी हिल सकती हैं। जिस पार्टी का आधार कुछ खास इलाकों में केंद्रित हो, उसके लिए सीमाओं के नए नक्शे में अनिश्चितता ज्यादा है। यह विश्लेषकों का आकलन है, सपा ने इसे आधिकारिक वजह के तौर पर नहीं गिनाया है।

सपा के लिए जोखिम भी कम नहीं। भाजपा इस मुद्दे को महिला विरोधी रुख के तौर पर पेश करने की कोशिश करेगी। सपा इसका जवाब यह कहकर दे रही है कि वह कानून को 2023 के स्वरूप में तुरंत लागू करने के पक्ष में है। पार्टी इसे 2027 के चुनाव में यह सवाल बनाकर उठाना चाहती है कि पहले से पास कानून अब तक लागू क्यों नहीं हुआ। संख्याबल की लड़ाई भी अहम है। कांग्रेस का दावा है कि एनडीए के पास 322 वोट हैं और वह 360 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए विपक्ष को तोड़ना चाहता है। ऐसे में सपा का रुख इस बात का भी इम्तिहान होगा कि विपक्ष कितना एकजुट रह पाता है। जबकि सरकार का पक्ष है कि अनुपात बरकरार रहेगा, सीटें बढ़ेंगी और महिलाओं को 2029 से प्रतिनिधित्व मिलेगा। सपा का पक्ष है कि बिना नई जनगणना और जातीय आंकड़ों के यह कवायद पारदर्शी नहीं। संसद में 30 नवंबर के बाद तय होगा कि दो-तिहाई का आंकड़ा जुटता है या नहीं और सपा का दांव सही बैठता है या भारी पड़ता है। कुल मिलाकर अखिलेश यादव महिला आरक्षण बिल और परिसीमन पर एक कदम आगे तो दो कदम पीछे जाने वाली सियासत कर रहे हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

डिस्क्लेमर

 खबर से सम्बंधित समस्त जानकारी और साक्ष्य ऑथर/पत्रकार/संवाददाता की जिम्मेदारी हैं. खबर से इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क सहमत हो ये जरुरी नही है. आपत्ति या सुझाव के लिए ईमेल करे : editor@indiamix.in

इंडियामिक्स को सब्सक्राइब करे

Get it on Indus Appstore
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Threads
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Cry0
Surprise0
Angry0
Embarrass0
BySANJAY SAXENA
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार, इंडियामिक्स, उत्तर प्रदेश
Previous Article परिसीमन-महिला आरक्षण पर फिर आर-पार, विपक्ष में दरार परिसीमन-महिला आरक्षण पर फिर आर-पार, विपक्ष में दरार
Leave a review Leave a review

Leave a Review Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please select a rating!

प्रशासनिक अधिकारियो से, नेताओ से और पुलिस से आपका निजी लगाव आपकी पत्रकारिता को निष्पक्ष नहीं रहने देता

मुकेश धभाई, संपादक, इंडियामिक्स

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
Google NewsFollow
ThreadsFollow
RSS FeedFollow

Latest News

परिसीमन-महिला आरक्षण पर फिर आर-पार, विपक्ष में दरार
परिसीमन-महिला आरक्षण पर फिर आर-पार, विपक्ष में दरार
देश राजनीति
27/11/2026
यूपी का बजट नहीं उठा पाएगा अखिलेश के वादों का बोझ
यूपी का बजट नहीं उठा पाएगा अखिलेश के वादों का बोझ
उत्तरप्रदेश राजनीति
27/11/2026
उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर विपक्षी दलों की खींचतान
राजनीति: भाजपा को सत्ता से हटाने चले, सीटों पर ही उलझे विपक्षी दल
उत्तरप्रदेश राजनीति
25/11/2026
राजनीति: भैंस के बहाने योगी-अखिलेश की सियासत
राजनीति: भैंस के बहाने योगी-अखिलेश की सियासत
उत्तरप्रदेश राजनीति
13/11/2026
राजनीति: ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी
राजनीति: ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी
उत्तरप्रदेश राजनीति
13/11/2026

पत्रकारिता आपकी जान ले सकती हैं, लेकिन जब तक आप इसमें हैं, तब तक ये आपको जीवित रखेगी.

होरेस ग्रीले
//

IndiaMIX Media Network was established in November 2018 in Ratlam city of Madhya Pradesh. Keeping in view the current digital era, it was started as a digital media (news portal).

  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
INDIAMIXINDIAMIX
Follow US
© 2018-2026 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-9753910111