व्यक्ति को 3 घंटे पूर्व अलर्ट आ जायेगा की कितने समय में आपके आसपास कितने क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिर सकती है ।

रतलाम इंडियामिक्स न्यूज़ भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा बिजली चेतावनी से संबंधित एप्लिकेशन “दामिनी” को लांच किया गया। आप इसे आसानी से गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी (IITM) द्वारा बनाये गए इस एप पर 6 महीने से काम चल रहा था। ऐप को तैयार करने वाली टीम के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. सुनील पवार ने बताया है कि दुनिया के कई स्थानों में भी बिजली गिरते हैं, लेकिन इससे मौत सबसे ज्यादा भारत देश में ही होती है।
आँकड़ो के अनुसार भारत में आकाशीय बिजली गिरने से प्रतिवर्ष 2,000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है। दामिनी ऐप से लोगों को सहायता मिलेगी। दामिनी एप को आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी को अपने मोबाइल पर इंस्टॉल करना अनिवार्य किया गया है। ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।
दामिनी एप कैसे करेगा काम
दामिनी ऐप को गूगल के प्ले स्टोर से इंस्टॉल किया जा सकता है। इसके बाद आपकी लोकेशन डाल कर उस स्थान की जानकारी ली जा सकती है। यह GPS पर कार्य करेगा।
एप से व्यक्ति को 3 घंटे पूर्व अलर्ट आ जायेगा की कितने समय में आपके आसपास कितने क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिर सकती है। इस एप्लिकेशन में सुरक्षा के उपाय व प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल उपाय भी दिए गए है।
शहर में क्लेक्टर में अधिकारियों को दिये निर्देश
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जिले के सभी एसडीएम तहसीलदार कंट्रोल रूम पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को दामिनी एप अपने मोबाइल पर इंस्टॉल करने के लिए निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने कहा की दामिनी एप जिले के वह सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने मोबाइल पर इंस्टॉल करेंगे जो आपदा प्रबंधन से जुड़े हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



