
श्रीडूंगरगढ़ से सोशल मीडिया फेम का घर के आगे से किडनैप होने की खबर पूरे कस्बे में फैली हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे की जाह्नवी मोदी पुत्री सीताराम मोदी का मंगलवार शाम 7 बजे घर के आगे से अज्ञात लोगों द्वारा किडनैप कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की का मोबाइल भी घर पर है। हालांकि पुलिस द्वारा सूचना के साथ ही नाकाबंदी कर दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि एक सफेद कार सुबह से घर के आगे खड़ी थी। बस वह थोड़ी थोड़ी देर में अपनी जगह बदलती रही। लड़की की मां पुष्पा मोदी ने बताया कि शाम को जब वह बेटी के साथ बाजार से आ रही थी तब एक कार उनके आगे आकर रुकी और 2 लड़के मुंह बांधकर बाइक से आये और लड़की को मां को धक्का दिया और गाड़ी में डालकर ले गए। सीआई ने बताया कि तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस टीम खंगाल रही है।
शाम सात बजे हुई घटना रात 1 बजे अपहरण के आरोप में मामला दर्ज
प्रकरण में सुत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि युवती का फोन भी उसके घर पर ही मिला है एवं उसमें वाटसएप एवं अन्य एप अनइंस्टाल किए हुए है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने करीब चार महिनों से युवती से फोन भी ले रखा था। घटना के करीब 6 घंटे बाद रात 1 बजे बीकानेर निवासी नामजद युवक के खिलाफ मामला दर्ज होने एवं घटना के तुरंत बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देने से पहले युवक के संबध में बीकानेर में पता करने के कारण मामला संदिग्ध बन रहा है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



