
नवरात्रि की तैयारियों को लेकर JSK क्लब की बैठक, गोपाल राठी बने अध्यक्ष ; माँ अम्बे की स्थापना के साथ भव्य गरबा महोत्सव की तैयारी, नई कार्यकारिणी का गठन
प्रतियोगिताओं और पुरस्कारों पर हुई चर्चा
रतलाम।आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर JSK क्लब, बाजना बस स्टैंड रतलाम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार, 27 सितंबर 2026 को सागोद रोड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में क्लब की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में माँ अम्बे की स्थापना, भव्य गरबा महोत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही वर्ष 2026 के आगामी कार्यक्रमों के संचालन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
JSK क्लब वर्ष 2001 से निरंतर नवरात्रि पर्व पर माँ अम्बे की प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक आयोजन करता आ रहा है। पिछले तीन वर्षों से क्लब द्वारा भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व को उत्साह और भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
बैठक में 11 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होने वाले नवरात्रि पर्व के दौरान माँ अम्बे की स्थापना, गरबा आयोजन, प्रतियोगिताओं, पुरस्कार वितरण, आकर्षक सजावट, भोजन व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए अपने सुझाव रखे तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्णय लिए।
क्लब के संरक्षक शांतु गवली की उपस्थिति में सदस्यों की सर्वसम्मति से JSK क्लब की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें गोपाल राठी को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं आशीष डागा, कैलाश सोनी और रवि सोनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी में संजय कौशल को सचिव, सौरभ जायसवाल और गोलू गवली को सह-सचिव, संजय पाटीदार को कोषाध्यक्ष तथा बंटी टांक को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
आयोजन की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं में अनिल रोतेला तथा प्रदीप राठी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने आगामी नवरात्रि पर्व पर माँ अम्बे की स्थापना और गरबा महोत्सव को सफल एवं भव्य बनाने के लिए पूर्ण सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया। बैठक का आभार अमन जैन सिसोदिया ने व्यक्त किया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



