सुंदरकांड, महाआरती के बाद कारसेवकों का केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। पूरे गांव में घर घर लहराई भगवा पताकाएं

देवास / इंडियामिक्स न्यूज़ अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के चलते पानीगांव सहित आसपास का पूरा अंचल भगवामय हो गया। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हर घर जाकर भगवा पताकाएं लगाकर पूरे गांव को भगवामय कर दिया।
श्रीराम मंदिर अयोध्या से कारसेवकों द्वारा लाई गई ईंट का पूजन सुबह से शुरू हो गया। सुंदरकांड का आयोजन किया गया। अयोध्या में भूमिपूजन के शुभ मुहूर्त दोपहर 12:15:15 महाआरती के बाद कारसेवक स्वर्गीय राजेंद्र व्यास के पुत्र अजय व्यास तथा कारसेवक जालमसिंह दरबार का स्वागत सरपंच प्रतिनिधि पवन अकोतिया, पूर्व सरपंच दिनेश पालीवाल, रामेश्वर जाट, गणेश बैरागी, महेंद्र एस जाट, सचिन भूतड़ा, महेश एलछा, दिनेश जाट, लखन बैरागी आदि ने किया।
दिन में हुआ कारसेवकों का सम्मान तो रात में मनी दीवाली, घर घर जले दीप, मंदिरों में हुई विशेष सज्जा के साथ महाआरती
जय श्रीराम के नारों और आतिशबाजी से गूंजा वातावरण
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के भूमिपूजन के साथ ही देवास शहर और जिले के हर गांव नगर में कारसेवकों का सम्मान किया गया। इसी कड़ी में कन्नौद-खातेगांव में विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में, कलवार में सरपंच नरेंद्र कांसल एवं उपसरपंच विनोद खोकड़ के नेतृत्व में, बिजवाड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा कारसेवकों का सम्मान किया गया।
वही शाम को हर्ष व्यक्त करते हुए हर घर पर दीप प्रज्ज्वलित किये गए। बिजवाड़ स्थित विजेश्वर महादेव मंदिर और पानीगांव के श्रीराम मंदिर पर आकर्षक दीपसज्जा की गयी। उल्लासपूर्ण वातावरण में विशेष महाआरती के पश्चात जय जय सियाराम के नारों के साथ जोरदार आतिशबाजी से गगन गुंजायमान हो गया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



