सर्वप्रथम महिलाओं को हाथ धोने के तरीके बताए। साथ ही स्वच्छता का महत्व जल संरक्षण व कोविड 19 के लक्षण, बचाव के तरीके और विशेष तौर पर हाथ धोने के तरीके, फायदे और नुकसान के बारे में बताया।

देवास / इंडियामिक्स न्युज संस्था केयर इंडिया (महिला एवं पानी कार्यक्रम) द्वारा कोविड 19 गाइड लाईन को ध्यान में रखते हुए विश्व हाथ धुलाई दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। जिसमें देवास और टोंकखुर्द ब्लॉक में यहां साप्ताहिक कार्यक्रम किया जाएगा।
इसी के अंतर्गत 12 अक्टूबर को ग्राम सिरोलिया में विश्व हाथ धुलाई दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम महिलाओं को हाथ धोने के तरीके बताए। साथ ही स्वच्छता का महत्व जल संरक्षण व कोविड 19 के लक्षण, बचाव के तरीके और विशेष तौर पर हाथ धोने के तरीके, फायदे और नुकसान के बारे में बताया।
तत्पश्चात मास्क पहनने का अनुरोध और सामाजिक दूरी बनाए रखने व सरकारी नियमों का पालन करने की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था केयर इंडिया देवास एवं टोंकखुर्द ब्लॉक तहसील समन्वयक राजपाल सेंधालकर, मास्टर ट्रेनर सचिन जी, दीपक रायकवार, बंशीलाल चौहान आदि उपस्थित थे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



