कंचनपुरा में सूर्यवंशी और रायकवार परिवार के बीच मामूली सी बात पर रविवार रात को खूनी संघर्ष हो गया ।

उज्जैन / इंडियामिक्स न्यूज़ कंचनपुरा क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों परिवार के लोगों ने एक दूसरे पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष के 5 लोग तथा दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एक पक्ष के खिलाफ प्राणघातक हमले का तथा दूसरे पक्ष पर मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।
माधव नगर पुलिस ने बताया कि कंचनपुरा में सूर्यवंशी और रायकवार परिवार के बीच मामूली सी बात पर रविवार रात को खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें सोनू रायकवार और उसकी पत्नी उषा रायकवार ने नरेंद्र सूर्यवंशी और उसके परिवार पर चाकू तथा तलवार से प्राणघातक हमला कर दिया। बीच बचाओ में सूर्यवंशी परिवार के 5 लोग घायल हो गए। जबकि मारपीट में सोनू रायकवार पर और उसकी पत्नी उषा को भी चोट आई है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि तलवारबाजी में श्यामलाल सूर्यवंशी, पुत्र नरेंद्र सूर्यवंशी, जयंती सूर्यवंशी, लक्ष्मी सूर्यवंशी और हेमंत सूर्यवंशी घायल हुए हैं। वही संजू और उसकी पत्नी भी घायल बताए जा रहे हैं। जयंती और लक्ष्मी बाई की हालत गंभीर होने पर दोनों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जबकि सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



