मंदसौर जिले के नाहरगढ़ में लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई,

मंदसौर/IMMN, मंदसौर जिले के नाहरगढ़ में लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। आवेदक रामेश्वर सविता निवासी नाहरगढ़ जिला मन्दसौर ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन मे एक आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि, उसकी कृषि भूमि को व्यवसायिक उपयोग हेतु डायवर्शन कराने के काम के लिए हल्का पटवारी वारिस मोहम्मद 15000/- रु रिश्वत की मांग कर रहा है।
उक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 25/1/21 को आरोपी पटवारी वारिस मोहम्मद हल्का न 1 नाहरगढ़ तह. सीतामऊ जिला मंदसौर को लोकायुक्त उज्जैन के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व टीम द्वारा आवेदक से रू 10,000/- रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। आरोपी पटवारी द्वारा पूर्व में रिश्वत मांगने वाले दिन एडवांस के रूप में आवेदक से 5000/- रू ले लिए थे।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



