पंजाब से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने 26 जनवरी को किसान आन्दोलन के बीच हुई हिंसा के लिए स्वराज पार्टी के मुखिया व समाजशास्त्री योगेन्द्र यादव को जिम्मेदार बताया हालाँकि कांग्रेस पार्टी अपने सांसद की बात से इत्तेफाक नहीं रखती

(हि.स.) कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने आरोप लगाया है कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुए उपद्रव के लिए स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव जिम्मेदार हैं। उनके इस बयान से कांग्रेस पार्टी ने किनारा कर लिया है।
पंजाब के कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में हुई हिंसा के पीछे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव का ही दिमाग था। अगर योगेंद्र यादव को पकड़ लिया जाए तो किसानों व सरकार के बीच का मसला सुलझाया जा सकता है। किसानों को भड़काने के पीछे योगेंद्र यादव ही हैं, उन्होंने ही आग लगाने का काम किया है। रवनीत बिट्टू ने यह भी कहा कि किसान आंदोलन में खालिस्तानी फंडिंग हो रही है। दिल्ली बॉर्डर पर भले किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन योगेंद्र यादव का अपना अलग एजेंडा है। जिसके तहत ही किसानों को बरगलाकर उन्होंने दिल्ली में तोड़फोड़ कराई थी।
दूसरी ओर, कांग्रेस ने अपनी पार्टी के सांसद के बयान से खुद को अलग कर लिया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि बिट्टू का बयान व्यक्तिगत है और इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



