INDIAMIXINDIAMIXINDIAMIX
  • देश
  • मध्यप्रदेश
    • रतलाम
    • देवास
    • उज्जैन
    • सीहोर
    • इंदौर
    • भोपाल
    • झाबुआ
    • धार
    • सतना
    • रीवा
  • राज्य
    • गुजरात
      • दाहोद
    • उत्तरप्रदेश
      • लखनऊ
    • राजस्थान
      • जयपुर
      • उदयपुर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
    • YouTube
    • Story Archives
    • टेक्नोलॉजी
    • विडियो
    • सेहत/घरेलु नुस्खे
    • धर्म/ज्योतिष
    • कला/साहित्य
    • खेल
Search
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010
Reading: कोलकाता : ब्रिगेड मैदान में गरजे मोदी, कहा बंगाल से दीदी की विदाई तय
Share
Notification
Font ResizerAa
INDIAMIXINDIAMIX
Font ResizerAa
  • देश
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
Search
  • देश
  • मध्यप्रदेश
    • रतलाम
    • देवास
    • उज्जैन
    • सीहोर
    • इंदौर
    • भोपाल
    • झाबुआ
    • धार
    • सतना
    • रीवा
  • राज्य
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • दुनिया
  • अन्य
    • YouTube
    • Story Archives
    • टेक्नोलॉजी
    • विडियो
    • सेहत/घरेलु नुस्खे
    • धर्म/ज्योतिष
    • कला/साहित्य
    • खेल
Follow US
  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-9753910111
INDIAMIX > राज्य > कोलकाता : ब्रिगेड मैदान में गरजे मोदी, कहा बंगाल से दीदी की विदाई तय
राज्य

कोलकाता : ब्रिगेड मैदान में गरजे मोदी, कहा बंगाल से दीदी की विदाई तय

IndiaMIX
Last updated: 07/03/2021 9:46 PM
By
INDIAMIX - Editor
Share
6 Min Read
SHARE

आज प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में महारैली कर पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का उद्घोष किया. रैली में 7 लाख से अधिक लोगों का जनसैलाब उमड़ा जोकि इस विधानसभा चुनाव के मिजाज को दर्शा रहा है.

कोलकाता : ब्रिगेड मैदान में गरजे मोदी, कहा बंगाल से दीदी की विदाई तय
चित्र साभार – ANI

कोलकाता : कोलकाता के सबसे बड़े ब्रिगेड परेड मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस मैदान पर मौजूद जनसभा की भीड़ बताती है कि बंगाल से दीदी की विदाई तय है। सभा स्थल पर पहुंचने पर मैदान पर लाखों की संख्या में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया।


रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले के ब्रिगेड मैदान पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, पीएम मोदी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, जय श्रीराम के नारे लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचने पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती सहित अन्य प्रदेश और केंद्र के नेताओं ने खड़े होकर तालियां बजाकर मोदी का स्वागत किया। मंच पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर मैदान में मौजूद कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और मंच पर मौजूद भाजपा नेताओं को नमस्कार करते हुए अपनी सीट तक पहुंचे। पीएम मोदी ने बांग्ला भाषा में संबोधन की शुरुआत की और कहा कि यह भीड़ बताती है कि बंगाल में इस बार दीदी की विदाई तय है और भाजपा की सरकार बनेगी।

कोलकाता : ब्रिगेड मैदान में गरजे मोदी, कहा बंगाल से दीदी की विदाई तय
चित्र साभार – ANI

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ” राजनीतिक जीवन में सैकड़ों रैलियों को संबोधित करने का सौभाग्य मिला लेकिन इतने बड़े लंबे कार्यकाल में मैंने कभी इतने बड़े विशाल जन समूह का हमें आशीर्वाद मिला हो, ऐसा दृश्य मुझे आज देखने को मिला है। जब मैं हेलीकॉप्टर से देख रहा था, मैदान में तो जगह नजर नहीं आ रही है लेकिन मैं देख रहा था सारे रास्ते इतने लोग भरे पड़े हैं, जो भागते हुए इधर को आ रहे हैं। मैं फिर एक बार इतनी बड़ी तादाद में आप सब आशीर्वाद देने के लिए आए मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से आपको सादर प्रणाम करता हूं।

 
उन्होंने कहा कि बंगाल की इस धरती ने हमारे संस्कारों को ऊर्जा दी है। बंगाल के इस धरती ने भारत के आजादी के आंदोलन में नए तार बुने हैं। बंगाल के इस धरती ने ज्ञान विज्ञान में भारत का गौरव बढ़ाया है। बंगाल से निकले महान व्यक्तित्व ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त किया है। बंगाल की इस धरती ने एक विधान, एक निशान व एक प्रधान के लिए बलिदान देने वाले महान सपूत दिया है। ऐसी पावन मिट्टी को मैं अनेक बार नमन करता हूं।”प्रधानमंत्री से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने जनसभा को संबोधन किया। उन्हाेंने बंगाल से 200 से अधिक सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने का भरोसा दिया।

इससे पहले कोलकाता में लैंड करने के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि कोलकाता में उतर चुका हूं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के समक्ष पहुंचने के लिए उत्साहित हूं। इसके थोड़ी देर बाद अपराहन 2:00 बजे के करीब प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर ब्रिगेड परेड मैदान के पास रेस कोर्स मैदान पहुंच गया। माेदी का हेलीकॉप्टर देखते ही मंच पर वंदे मातरम और पीएम जिंदाबाद के नारे लगने लगे थे। हेलीकॉप्टर से उतर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ी हुई दाढ़ी सफेद कुर्ता पजामा और भाजपा का चुनाव चिन्ह अंकित अंग वस्त्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई है। हेलीकॉप्टर से उतरते ही उन्होंने हाथ जोड़कर बंगाल के लोगों का अभिवादन किया है।

कोलकाता : ब्रिगेड मैदान में गरजे मोदी, कहा बंगाल से दीदी की विदाई तय
चित्र साभार – ANI
कोलकाता : ब्रिगेड मैदान में गरजे मोदी, कहा बंगाल से दीदी की विदाई तय
चित्र साभार – ANI

इधर ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री के पहुंचते ही भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे काफी देर तक लगते रहे। लाखों की संख्या में लोग यह नारे लगा रहे थे जिसकी वजह से पूरा क्षेत्र गुंजायमान था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने उत्तरीय पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। बंगाल में महा गुरु के नाम से विख्यात मिथुन चक्रवर्ती ने भी पीएम का उत्तरिय पहनाया इसके बाद प्रधानमंत्री ने उनका हाथ पकड़कर उनके कंधे को थपथपाया। 


मैदान में सात लाख से अधिक लोगों की भीड़ का दावा

प्रधानमंत्री की इस जनसभा में सात लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, यह मैदान कोलकाता का सबसे बड़ा मैदान है और इसकी क्षमता सात लाख लोगों को समेटने की है। हालांकि मैदान के कोने-कोने में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है और आसपास बाहरी सड़कों पर भी लाखों की संख्या में लोग हैं। इस लिहाज से पीएम की यह जनसभा कोलकाता ही नहीं पूरे बंगाल के इतिहास की सबसे बड़ी रैली में से एक मानी जा रही है। एक तरह से कहा जाए तो यह भारतीय जनता पार्टी का शक्ति प्रदर्शन है, जो सत्तारूढ़ पार्टी की नींद उड़ाने वाला है। (हि.स.)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

डिस्क्लेमर

 खबर से सम्बंधित समस्त जानकारी और साक्ष्य ऑथर/पत्रकार/संवाददाता की जिम्मेदारी हैं. खबर से इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क सहमत हो ये जरुरी नही है. आपत्ति या सुझाव के लिए ईमेल करे : editor@indiamix.in

इंडियामिक्स को सब्सक्राइब करे

Get it on Indus Appstore
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Threads
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Cry0
Surprise0
Angry0
Embarrass0
IndiaMIX
ByINDIAMIX
Editor
Follow:
News Desk Contact : +919753910111
Previous Article कोलकाता : भाजपा में शामिल हुए मशहूर अभिनता मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता : भाजपा में शामिल हुए मशहूर अभिनता मिथुन चक्रवर्ती
Next Article रॉ ने पकड़ा सेना में सेना की जासूसी का मामला, जिसके तार ड्रग रैकेट से भी हैं जुड़े रॉ ने पकड़ा सेना में सेना की जासूसी का मामला, जिसके तार ड्रग रैकेट से भी हैं जुड़े
Leave a review Leave a review

Leave a Review Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please select a rating!

प्रशासनिक अधिकारियो से, नेताओ से और पुलिस से आपका निजी लगाव आपकी पत्रकारिता को निष्पक्ष नहीं रहने देता

मुकेश धभाई, संपादक, इंडियामिक्स

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
Google NewsFollow
ThreadsFollow
RSS FeedFollow

Latest News

यूपी में सवा करोड़ वोटरों के नाम कटने का संकट 75% हिंदू, योगी सरकार पर खतरे की घंटी
यूपी में सवा करोड़ वोटरों के नाम कटने का संकट 75% हिंदू, योगी सरकार पर खतरे की घंटी
उत्तरप्रदेश
31/01/2026
रतलाम: महाशिवरात्रि पर 251 यजमान एक साथ करेंगे महाकाल महारुद्राभिषेक
रतलाम: महाशिवरात्रि पर 251 यजमान एक साथ करेंगे महाकाल महारुद्राभिषेक
रतलाम
29/01/2026
UGC Controversy : यूजीसी के नये नियमों से अगड़े-पिछड़े में फूट, सियासत भी तेज
UGC Controversy : यूजीसी के नये नियमों से अगड़े-पिछड़े में फूट, सियासत भी तेज
देश
29/01/2026
UGC Controversy : यूजीसी के नये नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दस्तक
UGC Controversy : यूजीसी के नये नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दस्तक
देश
29/01/2026
सेहत : शराब के दो पैग, लंबी उम्र का राज या भ्रम
सेहत : शराब के दो पैग, लंबी उम्र का राज या भ्रम
देश
29/01/2026

पत्रकारिता आपकी जान ले सकती हैं, लेकिन जब तक आप इसमें हैं, तब तक ये आपको जीवित रखेगी.

होरेस ग्रीले
//

IndiaMIX Media Network was established in November 2018 in Ratlam city of Madhya Pradesh. Keeping in view the current digital era, it was started as a digital media (news portal).

  • About Us
  • Cookie Policy
  • Support Us
  • Fact Checking Policy
  • Ethics Policy
  • Term of Use
  • Corrections Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
INDIAMIXINDIAMIX
Follow US
© 2018-2025 IndiaMIX Media Network., All Rights Reserved. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010
adbanner