30.9 C
Ratlām

अफगानिस्तान : शहर के मुख्य चौराहे पर तालिबान ने टांगा शव

वहां चार शव लाए गए थे। तीन अन्य शवों को दूसरे चाैराहे पर टांगने के लिए ले जाया गया है।

अफगानिस्तान : शहर के मुख्य चौराहे पर तालिबान ने टांगा शव

काबुल, 26 सितम्बर (इंडियामिक्स) अफगानिस्तान में अपहरण की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को मार गिराया। मौजूदा तालिबान हुकूमत ने उनमें से एक का शव शनिवार को पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात शहर में चौराहे पर टांग दिया। शव को टांगने के लिए क्रेन की मदद ली गई।

फार्मेंसी की दुकान चलाने वाले वज़ीर अहमद सिद्दीकी ने मीडिया को बताया कि वहां चार शव लाए गए थे। तीन अन्य शवों को दूसरे चाैराहे पर टांगने के लिए ले जाया गया है। सिद्दीकी ने बताया कि तालिबान ने घोषणा की थी कि ये चारों अपहरण की साजिश रच रहे थे और इन्हें पुलिस ने मार गिराया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में तालिबान के संस्थापकों में से एक मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी ने कहा है कि तालिबान के शासन में जल्द की सख्त सजा देने का दौर बहाल किया जाएगा, चाहे वह हाथ काटने की या फिर फांसी पर चढ़ाए जाने की सजा हो।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news