31.4 C
Ratlām

देश : भारत का पहला एयरपोर्ट जिसका नाम भगवान पर मगर क्या बैंकॉक का एयरपोर्ट देखा है ?

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक, नाम हिन्दू संस्कृति अनुसार “स्वर्णभूमि एयरपोर्ट”, हर जगह भगवान विष्णु की छटा नजर आती है

देश : भारत का पहला एयरपोर्ट जिसका नाम भगवान पर मगर क्या बैंकॉक का एयरपोर्ट देखा है ?
एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट :- “स्वर्णभूमि एयरपोर्ट”

देश IMN : उत्‍तर प्रदेश सरकार ने बजट में कई बड़े ऐलान किए हैं। जिसमें अयोध्‍या एयरपोर्ट को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा के नाम से रखने का एलान किया है। देश का यह पहला ऐसा एयरपोर्ट होगा जो किसी भगवान के नाम पर रख जाएगा। मगर क्या आप ने एक ऐसा एयरपोर्ट देखा है जो पूरी तरह से हिन्दू देवताओं को समर्पित है ? दरअसल हम बात कर रहे है थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक की। जहाँ एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और जिसका नाम हिन्दू संस्कृति अनुसार “स्वर्णभूमि एयरपोर्ट” है।


थाईलैंड में अब बौद्ध धर्म को अपना लिया गया है। लेकिन यहां इससे पहले हिंदू धर्म था। अब भी यहां सारे रीतिरिवाज हिंदू तौर तरीकों से होते हैं। यहां की भाषा भी संस्कृत है। थाईलैंड के पूर्व राजाज भूमिबोल ने इस एयरपोर्ट का नाम स्वर्णभूमि रख कर इसे भगवान विष्णु को समर्पित किया है। यही कारण है की एयरपोर्ट में हर जगह भगवान विष्णु की छटा नजर आती है।
एयरपोर्ट पर व देश मे हिन्दू सँस्कृति के साथ ही बौद्ध सँस्कृति नज़र आती है।

देश : भारत का पहला एयरपोर्ट जिसका नाम भगवान पर मगर क्या बैंकॉक का एयरपोर्ट देखा है ?
हिन्दू पौराणिक कथानुसार देवताओं व असुरों के बीच हुई समुन्द्र मंथन की घटना, जिसमे वासुकी नाग को रस्सी के रूप व मद्रांचल पर्वत को मथनी में प्रयोग किया गया व ऊपर भगवान विष्णु विराजमान है यह थाईशेली में निर्मित है

किसी जमाने में मलेशिया, इंडोनेशिया, मालदीव, कंबोडिया और थाईलैंड में हिंदू धर्म और संस्कृति हुआ करती थी। लेकिन बदलते वक्त के साथ में हिन्दू धर्म की जगह बौद्ध या मुस्लिम धर्म ने इसकी जगह ले ली मगर इसके बावजूद आज भी इन सभी देशों में हिंदू मंदिर और संस्कृति की झलक नजर आती है।

देश : भारत का पहला एयरपोर्ट जिसका नाम भगवान पर मगर क्या बैंकॉक का एयरपोर्ट देखा है ?
भगवान विष्णु के वाहक गरूड़ की सोने से निर्मित 108 गरुड़ प्रतिमाएं
देश : भारत का पहला एयरपोर्ट जिसका नाम भगवान पर मगर क्या बैंकॉक का एयरपोर्ट देखा है ?
यह चित्र बाली का है जहाँ भगवान विष्णु की गरुड़ पर सवार विशालकाय प्रतिमा स्थापित है

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news