मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार : 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, सिंधिया गुट के 11 बनें मंत्री

A+A-
Reset

गुरुवार को कुल 28 मंत्रियों ने शपथ लेंगे, जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं. इनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई बड़े नेता शामिल हैं.

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार : 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, सिंधिया गुट के 11 बनें मंत्री

भोपाल : इंडियामिक्स न्यूज़ मध्य प्रदेश में आज शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार है. तकरीबन 100 दिन बाद है रहे इस विस्तार में जहां कई नये चेहरे को मौका दिया गया है.. राजभवन में शपथग्रहण समारोह खत्म हो गया है. मंत्रिमंडल में कई पुराने नेताओं को इस बार शामिल नहीं किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि शिवराज सिंह चौहान के इस मंत्रिमंडल विस्तार में ऐसा पहली बार होगा, जब कांग्रेस से आए दस से अधिक विधायक मंत्री बनेंगे. हीं शपथग्रहण समारोह से पहले बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है, अन्याय के खिलाफ़ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है.

इन्होंने ली शपथ

भाजपा के 16, इनमें 9 नए चेहरे और 7 पुराने

1. गोपाल भार्गव
2. भूपेंद्र सिंह
3. यशोधरा राजे सिंधिया
4. विजय शाह
5.जगदीश देवड़ा
6. बृजेंद्र प्रताप सिंह
7. विश्वास सारंग
8. प्रेम सिंह पटेल
9. इंदर सिंह परमार
10. उषा ठाकुर
11. ओम प्रकाश सकलेचा
12. भारत सिंह कुशवाह
13. रामकिशोर कांवरे
14. मोहन यादव
15. अरविंद भदौरिया
16. राम खिलावन पटेल

सिंधिया खेमे से

1. महेंद्र सिंह सिसोदिया
2. प्रभुराम चौधरी
3. प्रद्युम्न सिंह तोमर
4. इमरती देवी
5. राज्यवर्धन सिंह
6. ओपीएस भदौरिया
7. गिर्राज दंडोतिया
8. सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा)
9. बृजेंद्र सिंह यादव

कांग्रेस से भाजपा में आए

1. हरदीप सिंह डंग
2. बिसाहूलाल सिंह
3. एंदल सिंह कंसाना

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस से आए तकरीबन 12 नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा. इन नेताओं में सिंधिया खेमे से 8 मंत्री शामिल हैं, जबकि सिंधिया गुट के ही दो मंत्री शपथ ले चुके हैं. वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए एंदल सिंह कंसाना, बिसाहू लाल और हरदीप डंग को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.

ग्वालियर चंबल पर फोकस– बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार में ग्वालियर चंबल पर अधिक फोकस किया गया है. विस्तार में इस क्षेत्र से आने वाले सबसे अधिक नेताओं को मौका मिल सकता है. दरअसल, इसके पीछे 24 सीटों पर होने वाला उपचुनाव को कारण माना जा रहा है.

सिंधिया होंगे शपथग्रहण में शामिल– शिवराज कैबिनेट विस्तार समारोह में बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे. सिंधिया ने कल इस बारे में ट्वीट कर बताया कि वे भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सिंधिया के अलावा शपथग्रहण समारोह में पूर्व सीएम कमलनाथ भी शामिल हो सकते हैं.

Rating
5/5

ये खबरे भी देखे

 

इंडिया मिक्स मीडिया नेटवर्क २०१८ से अपने वेब पोर्टल (www.indiamix.in )  के माध्यम से अपने पाठको तक प्रदेश के साथ देश दुनिया की खबरे पहुंचा रहा है. आगे भी आपके विश्वास के साथ आपकी सेवा करते रहेंगे

Registration 

RNI : MPHIN/2021/79988

MSME : UDYAM-MP-37-0000684

मुकेश धभाई

संपादक, इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क संपर्क : +91-8989821010

©2018-2023 IndiaMIX Media Network. All Right Reserved. Designed and Developed by Mukesh Dhabhai

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00