देवास : जिले की 06 नगरीय निकायों के वार्डों का किया आरक्षण नगरीय निकाय – 2020

A+A-
Reset

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में आज जिले की नगर परिषद सतवास, लोहारदा, कांटाफोड़, नेमावर, खातेगांव तथा कन्नौद के वार्डेां का आरक्षण किया गया।

देवास : जिले की 06 नगरीय निकायों के वार्डों का किया आरक्षण नगरीय निकाय - 2020

देवास इंडियामिक्स न्यूज़ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में आज जिले की नगर परिषद सतवास, लोहारदा, कांटाफोड़, नेमावर, खातेगांव तथा कन्नौद के वार्डेां का आरक्षण किया गया। यह आरक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है। जिले की इन नगर परिषदों में 15 वार्ड हैं, जिनका आरक्षण किया गया। इन वार्डों आरक्षण लॉटरी पद्धति से जनप्रतिनिधियों के समक्ष किया गया। इस दौरान परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण हरिओम श्रीवास्तव, सहायक शहरी अभिकरण स्मिता रावल, सुपरवाइजर निर्वाचन शाखा मनीष श्रीवास्तव, निर्वाचन शाखा के पदाधिकारी एवं संबंधित नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

नगर परिषद सतवास

नगर परिषद सतवास में अनुसूचित जाति के लिए 01 वार्ड, अनुसूचित जनजाति के लिए 01 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु चार वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जिसमें से 02 वार्ड महिला है। अनारक्षित महिला हेतु 06 वार्ड आरक्षित तथा 03 वार्ड अनारक्षित किए गए हैं।

नगर परिषद लोहारदा

नगर परिषद लोहारदा में अनुसूचित जाति के लिए दो वार्ड आरक्षित इसमें से एक वार्ड आरक्षित, अनुसूचित जनजाति के 04 वार्ड आरक्षित जिसमें दो महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 04 वार्ड आरक्षित जिसमें से 02 महिलाओं हेतु अनारक्षित महिला हेतु 03 वार्ड आरक्षित तथा 02 वार्ड अनारक्षित हैं।

नगर परिषद कांटाफोड़

नगर परिषद कांटाफोड़ में एससी के लिए 01 वार्ड आरक्षित, एसटी के लिए 04 वार्ड आरक्षित इसमें से 02 वार्ड महिला आरक्षित, ओबीसी के लिए 04 वार्ड आरक्षित इसमें से 02 वार्ड महिला हेतु अनारक्षित महिला हेतु 04 वार्ड आरक्षित तथा 02 वार्ड अनारक्षित किए गए हैं।

नगर परिषद नेमावर

नगर परिषद नेमावर में एससी के लिए दो वार्ड आरक्षित इसमें से 01 महिला के लिए आरक्षित, एसटी के लिए दो वार्ड आरक्षित इसमें से एक महिला के लिए आरक्षित, ओबीसी के लिए चार वार्ड आरक्षित इसमें से दो महिलाओं के लिए आरक्षित, महिलाओं हेतु 04 वार्ड आरक्षित तथा अनारक्षित हेतु 03 वार्ड चयनित किए गए हैं।

नगर परिषद खातेगांव

नगर परिषद खातेगांव में एससी के लिए एक वार्ड आरक्षित, एसटी के लिए एक वार्ड आरक्षित, ओबीसी के लिए 04 वार्ड आरक्षित इसमें से दो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित महिलाओं के लिए आरक्षित 06 वार्ड आरक्षित, अनारक्षित 03 वार्ड चयनित किए गए हैं।

नगर परिषद कन्नौद

नगर परिषद कन्नौद में एससी के लिए 02 वार्ड आरक्षित इसमें एक महिला के लिए आरक्षित एसटी के लिए 01 वार्ड आरक्षित, ओबीसी के लिए 04 वार्ड आरक्षित इसमें दो महिला के लिए आरक्षित, महिलाओं के लिए 05 वार्ड आरक्षित अनारक्षित तीन वार्ड चयनित किए गए हैं।

Rating
5/5

ये खबरे भी देखे

 

इंडिया मिक्स मीडिया नेटवर्क २०१८ से अपने वेब पोर्टल (www.indiamix.in )  के माध्यम से अपने पाठको तक प्रदेश के साथ देश दुनिया की खबरे पहुंचा रहा है. आगे भी आपके विश्वास के साथ आपकी सेवा करते रहेंगे

Registration 

RNI : MPHIN/2021/79988

MSME : UDYAM-MP-37-0000684

मुकेश धभाई

संपादक, इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क संपर्क : +91-8989821010

©2018-2023 IndiaMIX Media Network. All Right Reserved. Designed and Developed by Mukesh Dhabhai

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00