इंदौर : कांग्रेस ने संजय शुक्ला को बनाया इंदौर महापौर पद का उम्मीदवार

A+A-
Reset

इंदौर की चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो ने की शुक्ला के नाम की घोषणा, 20 साल से महापौर की कुर्सी से दूर रही कांग्रेस ने विधायक शुक्ला पर लगाया दांव

इंदौर : कांग्रेस ने संजय शुक्ला को बनाया इंदौर महापौर पद का उम्मीदवार

इंदौर IMN : मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए पहले प्रत्याशी की घोषणा करते हुए नगर निगम के महापौर पद के लिए विधायक संजय शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। यह ऐलान इंदौर की चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो ने गुरुवार को शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में की। कांग्रेस करीब 20 साल से महापौर की कुर्सी से दूर रही है, इसीलिए इस बार उसने विधायक संजय शुक्ला पर दांव लगाया है।

संजय शुक्ला के नाम की घोषणा करते हुए विजयलक्ष्मी साधो ने कहा कि संजय शुक्ला महापौर पद के प्रत्याशी हैं। यह हम कांग्रेसी या मंच वाले नहीं बोल रहे हैं बल्कि यह इंदौर की जनता का सर्वे बोल रहा है कि संजय शुक्ला को इंदौर का अगला महापौर बनना चाहिए और वह बनेंगे। इंदौर कांग्रेस समिति की ओर से गुरुवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आपाधापी के बीच जल्दबाजी में महापौर पद के प्रत्याशी की घोषणा की गई।

कांग्रेस की ओर से महापौर पद के लिए पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की दावेदारी के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने महापौर का चुनाव लड़ने दिया। इसके बाद सबसे कद्दावर नेता के रूप में संजय शुक्ला का नाम सामने आया। शुक्ला ने 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदौर-1 के विधायक रहे सुदर्शन गुप्ता को हराया था। इसके बाद से वे लगातार सक्रिय रहे। उनकी पार्टी में भी अच्छी पकड़ भी है। संजय शुक्ला को कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों का करीबी माना जाता है।

इंदौर को भाजपा का गढ़ माना जाता है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करीब आठ बार यहां से सांसद रहीं। शहर के महापौर पद पर भी 20 साल से भाजपा का ही कब्जा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के शंकर लालवानी सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले सांसद रहे।

Rating
5/5

ये खबरे भी देखे

 

इंडिया मिक्स मीडिया नेटवर्क २०१८ से अपने वेब पोर्टल (www.indiamix.in )  के माध्यम से अपने पाठको तक प्रदेश के साथ देश दुनिया की खबरे पहुंचा रहा है. आगे भी आपके विश्वास के साथ आपकी सेवा करते रहेंगे

Registration 

RNI : MPHIN/2021/79988

MSME : UDYAM-MP-37-0000684

मुकेश धभाई

संपादक, इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क संपर्क : +91-8989821010

©2018-2023 IndiaMIX Media Network. All Right Reserved. Designed and Developed by Mukesh Dhabhai

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00