INDIAMIX
Voice of Democracy

रतलाम : सैलाना में 51 कुंडीय यज्ञ की शुरुआत हुई

विश्व शांति महामारी के विनाश के लिए यह यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है यज्ञ में अग्नि वेद मंत्रों से प्रज्वलित की गई है

रतलाम : सैलाना में 51 कुंडीय यज्ञ की शुरुआत हुई

सैलाना/रतलाम IMN : समीपस्थ ग्राम आडवानीया में पंचमुखी हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 51 कुंण्डीय श्रीराम मारुती महायज्ञ में स्थानीय देवताओं का पूजन अभिषेक कर यज्ञ की शुरुआत की गई। तत्पश्चात यज्ञ में 101 जोड़ों ने विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कुंडों में आहुतियां दी। शाम 4:00 बजे महा आरती कर यज्ञ की परिक्रमा की गई।

यज्ञ में अडवानिया के आसपास क्षेत्र के महिलाए व पुरूषो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। श्री श्री 1008 श्री आनंद गिरि जी महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित विजय शंकर जी शास्त्री एवं उपाचार्य पंडित जीतेंद्र नागर
ने बताया कि विश्व शांति महामारी के विनाश के लिए यह यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है यज्ञ में अग्नि वेद मंत्रों से प्रज्वलित की गई है। यज्ञ नारायण भगवान के दर्शन कर यज्ञ की परिक्रमा करने से पुण्य लाभ मिलता है सभी महानुभाव भगवान के दर्शन कर परिक्रमा कर धर्म लाभ ले सकते हैं।आयोजन 17 फरवरी से 21 फरवरी तक किया जायेगा।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.