31.4 C
Ratlām

रतलाम : शहर कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, राहत सामग्री का किया वितरण

कांग्रेस कार्यालय पर दी गयी स्व. राजीव गांधी श्रद्धांजलि, कांग्रेस अध्यक्ष ने याद करते हुए कहा :- इस समय खल रही कमी, वर्तमान सरकार कोरोना संकट को सम्भालने में रही नाकाम !

रतलाम : शहर कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, राहत सामग्री का किया वितरण

रतलाम/इंडियामिक्स : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 30वी पुण्यतिथि शहर कांग्रेस द्वारा कार्यालय में मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के कार्यो को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस द्वारा गरीब बस्तियों में राशन सामग्री का वितरण भी किया गया।

श्रद्धांजलि बैठक को जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी महेंद्र कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा इस समय देश करोना महामारी एवं महा संकट से वर्तमान सरकार की लापरवाही एवं दी गई चेतावनी को नजरअंदाज करने से गुजर रहा है। समय पर निर्णय न लेने से कई नागरिकों को जान गवानी पड़ी है। ऐसी परिस्थिति में देश को राजीव जी के ईमानदार एवं दूरदर्शिता पूर्ण नेतृत्व की कमी अखर रही है। राजीव जी के सोच के कारण ही आज युवाओं को मतदान पंचायती राज दूरसंचार क्रांति संभव हुई।

रतलाम : शहर कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, राहत सामग्री का किया वितरण
सहायता सामग्री का वितरण

बैठक को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, विनोद मिश्रा मामा, कमरुद्दीन कछवाहा, राजीव रावत, एनएसयूआई अध्यक्ष निलेश शर्मा ,शैलेंद्र सिंह अठाना ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष गोपाल चंदवाडिया, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के निरंजन चौहान ,आईटी सेल के दीपू सरदार, मांगीलाल जैन, राजकुमार लाला, दीपक सेन, उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन जोहेब आरिफ ने किया।
इस कार्यक्रम के पश्चात दीनदयाल नगर झुग्गी झोपड़ी आदिवासी क्षेत्र में सहायता सामग्री का वितरण किया गया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news