30.9 C
Ratlām

रतलाम : कांग्रेस की “गड्ढा कूद प्रतियोगिता”, ख़राब सड़कों पर खेले कांग्रेसी

शहर कांग्रेस ने खराब सड़को पर अनूठे अंदाज में किया प्रदर्शन, पुरुस्कार भी बाँटे, कांग्रेस ने नगर निगम घेरने की दी चेतावनी, गड्ढो में किया वृक्षारोपण

रतलाम : कांग्रेस की &Quot;गड्ढा कूद प्रतियोगिता&Quot;, ख़राब सड़कों पर खेले कांग्रेसी
रतलाम : कांग्रेस की "गड्ढा कूद प्रतियोगिता", ख़राब सड़कों पर खेले कांग्रेसी 2

रतलाम/इंडियामिक्स : शहर कांग्रेस द्वारा आज दोपहर में दो बत्ती चौराहे पर एक अनूठा प्रदर्शन किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा दो बत्ती चौराहे पर गड्ढा कूद प्रतियोगिता का खेल खेलना शुरू किया गया। इस खेल खेलने का मुख्य उद्देश्य जवाबदारों के प्रति खराब सड़को पर ध्यान आकर्षित करना था।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भी निगम प्रशासन द्वारा एवं स्थानीय निर्वाचित विधायक एवं सांसद महोदय द्वारा सड़कों की सुध नहीं ली जा रही है। गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है। जिससे कई लोग घायल भी हुए है। ऐसी अवस्था में कुंभकरण की नींद से जगाने हेतु आयोजन किया गया है।
दो बत्ती चौराहे पर इस रोचक मुकाबले में कई प्रतियोगियों ने भाग लिया वह भाग लेने वाले प्रतियोगियों को प्रथम ,द्वितीय व तृतीय,पुरस्कार श्री विनोद मिश्रा मामा एवं जेम्स चाको द्वारा दिए गए बाद में गड्ढों में वृक्षारोपण भी किया गया।

उक्त मौके पर यास्मिन शेरानी ,ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ,कमरुद्दीन कछवाय ,युवा नेता राजीव रावत, विजय सिंह चौहान, यूवक कांग्रेस अध्यक्ष सय्यद वसुद ,हितेश पैमाल, एनएसयूआई अध्यक्ष निलेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा, संगीता काकरिया, सुजीत उपाध्याय ,शैलेंद्र सिंह अठाना, रवि वर्मा ,धर्मेंद्र शर्मा, वसीम अली ,असलम ताबीज, अकील सय्यद , इक्का बेलूद ,गोपाल चन्दवाडिया ,धीरज मूंदड़ा, सोनू व्यास, संजय खंडकर , विजय पंड्या, रमेश शर्मा ,जितेंद्र पंडित (हाड़ा,) सतीश गिरी ,मांगीलाल जैन, जगदीश अकोदिया, मनोज दीक्षित ,कैलाश सोलंकी ,जितेंद्र सिंह,छोटू चावडा , साजिद अब्बासी ,रजिया मंसूरी, ताज मंसूरी, कमलेश मोदी, तबस्सुम, राहुल राठौर दीपक सेन आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।
साथ शहर कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है यदि शहर की सड़कों को तत्काल सुघार नहीं किया गया तो आगामी दिनों में नगर निगम का घेराव किया जायेगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news