31.4 C
Ratlām

रतलाम : शहर की बिगड़ती जल व्यवस्था पर विधायक चेतन्य काश्यप की बैठक

तत्कालिक जल वितरण समस्या हल कर प्रतिदिन जल प्रदाय का रोड़ मेप तैयार करें : काश्यप, समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश

रतलाम : शहर की बिगड़ती जल व्यवस्था पर विधायक चेतन्य काश्यप की बैठक

रतलाम/इंडियामिक्स : विगत कई दिनों से शहर के कई इलाकों में गन्दा पानी व कई इलाकों में समय पर पेयजल नहीं वितरण होने की शिकायतें लगातार सुर्खियों में हैं। जल प्रदाय की इस बिगड़ी व्यवस्था पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम भी अच्छे खासे नाराज़ हुए थे व निर्देशित किया था। वहीं आज मामला शहर विधायक के संज्ञान में भी पहुँच चुका है। जिस पर आज विधायक चेतन्य काश्यप ने कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक कुमार पुरूषोत्तम के साथ नगर में एक सप्ताह से बिगड़ी जल वितरण व्यवस्था एवं समय-समय पर इसमें सुधार के लिए दिए गए निर्देशों की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम अमले को निर्देश दिए कि वे तात्कालिक समस्या का समाधान करने के साथ-साथ शहर में प्रतिदिन जल प्रदाय करने के लक्ष्य पूर्ण करने हेतु रोड़ मेप तैयार करें।

विधायक श्री काश्यप ने बैठक में जल वितरण व्यवस्था में आ रही समस्या की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिया कि वे कॉल सेंटर पर प्रतिदिन न्यूनतम एक घंटा समय दें और आमजन की शिकायतों की समीक्षा कर निराकरण करें। श्री काश्यप ने वार्ड स्तर पर वॉकी-टॉकी सिस्टम अपनाने पर जोर दिया और कहा कि वॉकी टॉकी लेकर जल वितरण के साथ सफाई व्यवस्था को भी दुरूस्त किया जाए। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि जल वितरण के समय में परिवर्तन होता है तो उसकी सार्वजनिक सूचना समय रहते प्रसारित करें। इससे शहर वासियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बैठक के दौरान कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक कुमार पुरूषोत्तम ने जल वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया सहित निगम के विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news