19.9 C
Ratlām

रतलाम : “सोशल मीडिया शार्प वेपन – वी.डी. शर्मा”, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का प्रथम रतलाम आगमन

काँग्रेस की विश्वसनीयता समाप्त – श्री शर्मा, नगरीय निकाय चुनावों को लेकर खास रहा यह प्रवास कार्यक्रम, पूरा दिन चला कार्यक्रमो का दौर, सभी ने दिखाया स्वागत मंच से अपना सँख्याबल, जानिये क्या रहा कार्यक्रम…

रतलाम : &Quot;सोशल मीडिया शार्प वेपन - वी.डी. शर्मा&Quot;, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का प्रथम रतलाम आगमन

रतलाम IMN, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद विष्णुदत्त शर्मा का प्रथम रतलाम नगर आगमन हुआ ।श्री शर्मा की आगवानी बंजली हवाई पट्टी पर, साँसद गुमान सिंह डामोर, शहर विधायक चैतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा आदि पदाधिकारियो ने की।

यह आगमन नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर था। इसी के चलते प्रदेशाध्यक्ष के आगमन पर रतलाम ग्रामीण से लेकर शहर तक के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जगह जगह स्वागत मंच बना कर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत रैली से हुई जो की ग्रामीण क्षेत्र से शुरू हो कर शहर में समाप्त हुई। श्री शर्मा ने महू रोड़ स्थित एक निजी होटल में प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक की शुरुआत दिवंगत भाजपा नेता श्री नंदकुमार सिंह चौहान जी को श्रद्धांजलि देकर की। साथ ही कहा हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव हमारी ताकत है।

श्री शर्मा ने होटल में पत्रकारों से प्रेसवार्ता की पत्रकारों से चर्चा में उन्होने बताया की नगरीय निकायों में टिकट देते समय जीतने की क्षमता को ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाएगा। आयु सीमा के निर्धारण पर ऐसा नियम ना होने का कहते हुए श्री शर्मा ने कहा की संगठन की नियुक्तियों में भी आयु सीमा का कोई नियम नहीं है, लेकिन भाजपा युवाओं को आगे लाना चाहती है इसलिए मण्डल अध्यक्ष चालीस वर्ष तक की आयु के बनाए जा रहे है।

प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद वे पूरे प्रदेश में संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जिलों का प्रवास कर रहे है। इसी कडी में उनका रतलाम प्रवास है। रतलाम प्रवास में जहां वे संगठन के युवा पदाधिकारियों से मिल रहे हैैं, वहीं भाजपा के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेट कर उनके सुझाव भी ले रहे है। साथ ही RDA ( रतलाम विकास प्राधिकरण ) अध्यक्ष की नियुक्ति भी जल्द होने की बात कही।


कांग्रेस के सम्बन्घ में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपने कर्मों से रसातल में जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह स्वयं कहते है कि उनके जाने से कांग्र्रेस के वोट कट जाते है। जनता में कांग्रेस की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। यही कारण है कि किसान पंचायत में कांग्रेस अपना नाम तक उपयोग में नहीं ले पा रही है। जिसके तुरंत बाद ज़िले के मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी नगर निकाय चुनावों के साथ साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की व मार्गदर्शन दिया।

रतलाम : &Quot;सोशल मीडिया शार्प वेपन - वी.डी. शर्मा&Quot;, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का प्रथम रतलाम आगमन

दोपहर में गांधीनगर क्षेत्र में डॉ.अम्बेडकर मंडल के बूथ क्रमांक 03 के अध्यक्ष सुनील वर्मा जी के निवास पर श्री शर्मा ने भोजन किया और कहा की भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, हमारे बूथ कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं । परिवार से अपार स्नेह एवं सम्मान पाकर कृतज्ञ हूँ। जिसके बाद आगे कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष रंगोली पहुँचे जहां आयोजित कार्यक्रम में ज़िले के सभी बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर प्रदेशाध्यक्ष ने चर्चा की। उन्होंने कहा की बूथ कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं, उनके बल पर हम सभी आगामी चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतेंगे।

इसी क्रम में प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा ज़िले के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर करीब एक घण्टे तक चर्चा की। जिसके बाद श्री शर्मा ने सजन प्रभा रतलाम में विद्वत जन सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आये बुद्धिजीवियों से संवाद किया। जिसमे उन्होंने कहा हमारा मानना है कि एक बेहतर समाज के निर्माण में बुद्धिजीवी वर्ग का विशेष योगदान होता है । मंच पर सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, प्रदेश सहसंगठन महामंत्री श्री हितानन्द शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा एवं अन्य साथी भी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया वारियर्स संवाद :-

शहर के बड़बड़ रोड़ स्थित निजी होटल में श्री शर्मा ने “भारत बनाम भारत विरोधी विचार” विषय पर सोशल मीडिया वारियर्स से संवाद किया, उन्होंने भाजपा की सोशल मीडिया सेल टीम से प्रश्न उत्तर किये साथ ही कहा की जिस तरह आज हमारी सेनायें सीमा पर रहकर देश की सुरक्षा कर रही हैं, उसी तरह देशविरोधी मानसिकता वाले लोगों से हमारे सोशल मीडिया के वारियर्स को एक तरह का युद्ध लड़ना है। आज सोशल मीडिया एक शार्प वेपन बन गया है, हमारे युवाओं को इस वेपन का उपयोग करके देश विरोधी मानसिकता वाले लोगों से लड़ना है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news