19.9 C
Ratlām

उज्जैन : अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के घर हमला, जान से मारने की धमकी दी गयी

मनीष सिंह चौहान के घर 26-27 सितंबर की दरमियानी रात 2 बजे अज्ञात हमलावरों ने घर पर हमला करने की कोशिश की।

उज्जैन : अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के घर हमला, जान से मारने की धमकी दी गयी

उज्जैन / इंडियामिक्स न्यूज़ ( भरत शर्मा ) अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष और मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गोरक्षा अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान के घर 26-27 सितंबर की दरमियानी रात 2 बजे अज्ञात हमलावरों ने घर पर हमला करने की कोशिश की। मनीष सिंह चौहान रात 12:15 बजे अपने छोटे भाई की बालिका की तबीयत खराब होने की सूचना पर देखने पहुंचे थे इसलिए वह घर पर नहीं थे घर पर उनकी पत्नी, माताजी और बच्चे थे, दरवाजा नहीं खोलने पर घर का दरवाजा तोडऩे की कोशिश की गई। उसके बाद बाहर रखी गाड़ी इंडिका सीएस के शीशे तोड़ दिए और धमकी देकर गए कि अगली बार चौहान की गर्दन काट के ले जाएंगे।


मनीषसिंह चौहान के अनुसार घटना की सूचना पुलिस थाना महाकाल को 27 सितंबर को दी गई लेकिन पुलिस महाकाल द्वारा किसी भी तरीके का अपराध अब तक पंजीबद्ध नहीं किया गया न ही और कोई कार्रवाई की गई। चौहान द्वारा हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और कोर कमेटी को सूचित कर दिया गया है। सभी नेताओं ने हमले की कड़ी निंदा की और वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार फोन पर चर्चा कर कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश भर में गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के पुतले जलेंगे।

चौहान के घर हमले की सूचना से सभी कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने कहा कि अगर पुलिस 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई नहीं करता है और हमलावर को गिरफ्तार नहीं करता है तो समूचे मध्यप्रदेश में गृह मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के पुतले जलाए जाएंगे। मनीष सिंह चौहान द्वारा पूर्व में ही अपनी सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र दे चुके हैं। लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई कठोर एक्शन नहीं लिया गया। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी युवक हिंदू महासभा पवन बारोलिया ने दी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name
Latest news
Related news