मंदसौर नगर में दो बस के मालिक ओर कंडक्टर के बीच हुई मारपीट कंडक्टर जिला अस्पताल में भर्ती

मंदसौर ( इंडियामिक्स मीडिया नेटवर्क ) आज दिनांक २ फरवरी को एकता बस के कंडक्टर ओर रोयल बस के ड्राइवर के बीच सवारी बिठाने को लेकर मारपीट हुई जहा एकता बस के ड्राइवर को गंभीर चोट आई कंडक्टर अभी जिला अस्पताल में भर्ती है।
आज सुबह रायल बस के मालिक ओर एकता बस के कंडक्टर के बीच सवारी बिठाने को ले कर कहा सुनी हुई जो गाली गलौज ओर मारपीट में बदल गई जहा रोयल बस के मालिक ड्राइवर ओर कंडक्टर ने एकता बस के कंडक्टर के साथ मारपीट की कंडक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा ।
कंडक्टर द्वारा बताया गया कि रोयल बस में लोगो को इंदौर का बोल के बिठाया जाता है । पर बस सवारी को रतलाम में उतार कर दूसरी बस में बैठा दिया जाता है । जब आज कंडक्टर द्वारा सवारी को बस में बुलाया जा रहा था उसी समय रोयल बस के मालिक ड्राइवर ओर कंडक्टर के द्वारा उसके साथ गाली गलौज की गई ।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



