
न्यूज़ डेस्क/इंडियामिक्स भारत देश में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का पावन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया इसी श्रृंखला में रतलाम शहर थावरिया बाजार से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा में रतलाम के समस्त भक्तजन सम्मिलित हुए और पूरा रतलाम शहर रथयात्रा में भक्ति में हो गया श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा की अगवानी करते हुए नमो ग्रुप फाउंडेशन के पदाधिकारी ने रथ को खींचा और भगवान को माल्यार्पण कर पूजन अर्चना की गई और यात्रा में जो भी भक्त पधारे उनको नमकीन छाछ वितरण किया और पूर्ण लाभ प्राप्त किया।
इस पुनीतकार्य में नमो ग्रुप के प्रदेश महामंत्री अशोक गुर्जर,अनीता कटारिया ,प्रदेश प्रवक्ता सुनील निरंजनी ,प्रदेश मंत्री भावना गुर्जर ,जिला अध्यक्ष ईश्वर व्यास ,मंजुला महेश्वरी ,नगर अध्यक्ष संतोष बैरागी, मधु बहेती, महिपाल देवड़ा ,लक्ष्मी नारायण पाटीदार ,नरेंद्र सुराणा ,राजेंद्र सिंह ,अनिल पालीवाल ,सुनील माली एवं समस्त मातृशक्ति व समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111



